01 अप्रैल से ‘राजस्व पखवाड़ा’ का शुभारंभ, गांव-गांव पहुंचेगी प्रशासनिक सुविधा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

लक्ष्मीनाथ नाग
कोंडागांव जिले में आम जनता की राजस्व संबंधी समस्याओं के त्वरित और प्रभावी निराकरण के लिए राज्य शासन के निर्देशानुसार 01 अप्रैल 2026 से ‘राजस्व पखवाड़ा’ का शुभारंभ किया गया है। इस अभियान के तहत जिले के विभिन्न तहसीलों में 15 अप्रैल तक गांव-गांव विशेष शिविरों का आयोजन किया जाएगा, जिससे ग्रामीणों को अब दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पहले दिन कोंडागांव, मर्दापाल, माकड़ी, फरसगांव, केशकाल एवं धनोरा तहसील के दर्जनों ग्राम पंचायतों में शिविर लगाए गए। इन शिविरों में राजस्व विभाग की टीम मौके पर उपस्थित रहकर आमजनों की समस्याओं का समाधान कर रही है।

इस दौरान प्रमुख रूप से—
✔️ अविवादित नामांतरण
✔️ खाता विभाजन
✔️ सीमांकन
✔️ व्यपवर्तन
✔️ विवादित नामांतरण एवं खाता विभाजन
अभिलेख त्रुटि सुधार
जैसे मामलों का शत-प्रतिशत निराकरण करने का लक्ष्य रखा गया है।
शिविर स्थल पर ही नागरिकों को—
बी-वन, खसरा एवं किसान किताब से जुड़े आवेदन
आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र
जैसे महत्वपूर्ण दस्तावेजों के लिए आवेदन और समय-सीमा में निराकरण की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।
इस विशेष अभियान का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में राजस्व सेवाओं को सरल, सुलभ और पारदर्शी बनाना है, ताकि आम जनता को त्वरित राहत मिल सके और लंबित प्रकरणों का मौके पर ही समाधान हो।
अब गांव में ही मिलेगा समाधान—राजस्व पखवाड़ा बना ग्रामीणों के लिए बड़ी राहत का अभियान।

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai