कोण्डागांव जिला चिकित्सालय का कलेक्टर ने किया निरीक्षण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

स्वास्थ्य सेवाओं, साफ-सफाई एवं व्यवस्थाओं का लिया जायजा
कोण्डागांव
जिले की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से श्रीमती नूपुर राशि पन्ना, कलेक्टर कोण्डागांव ने शनिवार को जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आपातकालीन वार्ड सहित चिकित्सालय की विभिन्न इकाइयों एवं वार्डों का भ्रमण कर उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं का गहन अवलोकन किया।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने मरीजों को दी जा रही चिकित्सा सेवाओं, संसाधनों एवं व्यवस्थाओं का आकलन किया और संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक सुधारों हेतु विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने चिकित्सालय परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था का भी निरीक्षण किया तथा मरीजों के परिजनों को शासन की दीदी की रसोई योजना के अंतर्गत भोजन करने के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए।

इसके अतिरिक्त कलेक्टर ने अस्पताल परिसर में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता की जानकारी ली तथा समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर. के. चतुर्वेदी, सिविल सर्जन सह अस्पताल अधीक्षक डॉ. पी. एल. मंडावी, डीपीएम भावना माहलवार सहित अन्य संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai