28 अक्टूबर को भव्य रूप से मनाई जाएगी भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन जयंती, कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप
माकड़ी भानू ठाकुर कि रिपोर्ट
कलार समाज बस्तर संभाग मुख्यालय जुगानीकलार अधीनस्थ ब्लॉक इकाई माकड़ी क्षेत्र के ग्राम शामपुर में समाज के इष्टदेव राजराजेश्वर भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन की जयंती इस वर्ष 28 अक्टूबर (मंगलवार) को कार्तिक शुक्ल पक्ष सप्तमी तिथि पर धूमधाम से मनाई जाएगी।
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समाज के सभी सदस्य पूरी लगन और उत्साह से तैयारियों में जुटे हुए हैं।
जयंती कार्यक्रम की रूपरेखा तय करने के लिए आज शामपुर के गजभारन में एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें आयोजन समिति ने विभिन्न व्यवस्थाओं की समीक्षा की।
ब्लॉक अध्यक्ष रमेश प्रधान ने जानकारी दी कि कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 9 बजे कलश यात्रा से होगा। इसके बाद अतिथि स्वागत और बच्चों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ होंगी।
दोपहर 2 बजे भोजन प्रसाद का आयोजन रहेगा और शाम 4:30 बजे आभार ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन किया जाएगा।
कार्यक्रम चौरासी परगना गजभारन पीपल चबूतरा में होगा। इस अवसर पर जनपद सदस्य, जिला पंचायत सदस्य, विधायक, सांसद सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे।
पूर्व संभागीय सचिव अनंत जैन एवं ब्लॉक अध्यक्ष रमेश प्रधान ने समाज के सभी सदस्यों से सहयोग और सक्रिय भागीदारी की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन समाजिक एकता, संस्कृति और परंपरा को सुदृढ़ करने का प्रतीक है।
बैठक में प्रमुख रूप से कोषाध्यक्ष तुलाराम सेठिया, क्षेत्राधिकारी महेश पांडे, पूर्व क्षेत्राधिकारी सुगन पांडे, हर्षवर्धन पांडे, तीरथ दीवान, तीलु पांडे, महेन्द्र पांडे, नारायण पांडे, बलराम पांडे, शंकरलाल पांडे, कौशलेन्द्र पांडे, गोवर्धन पांडे, देवेंद्र सेठिया सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।











