सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाने वाले युवा नेता अनंत जैन ने अपने जन्मदिन पर पेड़ लगाकर मनाई जन्मदिन..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

लक्ष्मीनाथ नाग
◼️कोण्डागांव। जिला मुख्यालय से लगभग 35 कि.मी. दूर ब्लॉक माकड़ी के सुदूर अंचल गांव उदेंगा के निवासी है,
कोण्डागांव के लिए अनंत जैन की एक अलग पहचान है, चाहे सामाजिक क्षेत्र हो या फिर धार्मिक आयोजन हो वह बढ़- चढ़कर हिस्सा लेते हैं, समाज सेवा हेतु हमेशा आगे रहते हैं सामाजिक क्षेत्र में विभिन्न पदों पर दायित्व निर्वहन कर रहे हैं, जैसे – ST, SC,OBC ब्लॉक समन्वय समिति माकड़ी संगठन में ब्लॉक मीडिया प्रभारी, सर्व पिछड़ा वर्ग समाज जिला कोण्डागांव संगठन में जिला मीडिया प्रभारी, कलार समाज संगठन में ब्लॉक मीडिया प्रभारी से लेकर जिला युवा प्रकोष्ठ सहसचिव, संभागीय सचिव पद का दायित्व निभा चुके हैं, धार्मिक क्षेत्र में मांई दंतेश्वरी कृपा समिति क्षेत्रीय संगठन में अध्यक्ष पद का दायित्व सम्हाल रहे हैं,
◼️लगातार सक्रियता के चलते श्री अनंत जैन की छवि बच्चे से लेकर माताएं बहने,युवाओं,प्रबुध्दजनों, कर्मचारी वर्ग,अधिकारी वर्ग एवं राजनेताओं के बीच भी बहुत अच्छी है। छोटे से लेकर बड़े सामाजिक, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के मंचो में मंच उद्धघोषक/संचालक हेतु आसपास क्षेत्र में आमंत्रित करते हैं साथ सोशल मीडिया में भी सक्रीय रहते हुए अच्छे भाषाशैली के साथ पोस्ट व जवाब देते रहते हैं जिससे हर कोई इन्हे पहचानते है छोटे से उम्र में ही सबके दिलों में जगह पायें है, यही वजह उनका शादी गत वर्ष 2024 में हुआ जिसमें भीड़ भाड़ ऐसा था जैसे किसी विधायक,मंत्री के बेटे या बेटी का विवाह हो, चार पहिया गाड़ी रखने जगह कम पड़ गई दी, हर पार्टी के छोटे से बड़े नेता, कर्मचारी वर्ग,अधिकारी वर्ग सभी शामिल हुए थे हर कोई आज तक भी इनके शादी का जिक्र करते है और सब कह रहे हैं भीड़ भाड़ के नजरिया से बस्तर संभाग में ग्रामीण क्षेत्र में ऐसा पहला शादी हुआ था सब यह उनके भाषाशैली, व्यवहारशैली, हास्यप्रिय, शांत स्वभाव व कोई दिखावटी जिंदगी नही मदद के लिए हमेशा आगे इसलिए अत्यधिक लोकप्रिय है
◼️बस्तर की आराध्य देवी मांई दंतेश्वरी की पावन भूमि क्षेत्र के निवासी अनंत जैन राजनीतिक क्षेत्र से भी जुड़े हुए हैं, वर्तमान में भाजपा युवा मोर्चा के जिलामंत्री पद का दायित्व निभा रहे हैं। आज 15 जून को उनका जन्म दिवस है, समाज के सभी वर्गों सहित और मित्र गणों ने जन्मदिन के मौके पर उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की है। इस महत्वपूर्ण अवसर पर उन्होने पेड़ लगाकर जन्मदिन मनाई, रविवार को सुबह से फोन व्हाट्सएप फेसबुक के माध्यम से जन्मदिन की बधाई देने का सिलसिला जारी है। वह भी शुभकामना संदेश को लेकर धन्यवाद -आभार व्यक्त कर रहे हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai