कोण्डागांव विकासखण्ड के ग्राम दहिकोंगा में समाधान शिविर का आयोजन विधायक सुश्री लता उसेण्डी ने 97 ग्रामीणों को वितरित की हितग्राहीमूलक सामग्री

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कोण्डागांव में सुशासन तिहार 2025 के तहत ग्राम पंचायत दहिकोंगा में समाधान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें क्लस्टर के 16 ग्राम पंचायतों कमशः ग्राम पंचायत दहिकोंगा, बाखरा, राजागांव चिखलपुटी, बनियागांव, सुकूरपाल, जोबा, घोड़ागांव, बनउसरी, माकड़ी मोहलई, मुनगापदर, करनपुर, बोटीकनेरा, बडेबंजोड़ा, पुसावण्ड के ग्रामीण शामिल हुए। उक्त समाधान शिविर में कोण्डागांव विधायक सुश्री लता उसेण्डी, जिला पंचायत सदस्य रामदई नाग व यशोदा कश्यप, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष टोमेन्द्र सिंह ठाकुर, जनपद सदस्यगण लीलावती नाग. मोमबती बघेल, बिमला बघेल, कल्पना कोर्राम तथा कलस्टर ग्राम पंचायत के सर्व सरपंच, पंच एवं ग्राम के वरिष्ठजन द्वारा पूजा अर्चना कर शिविर का शुभारंभ किया गया।

समाधान शिविर में राजस्व विभाग द्वारा 11 ऋण पुस्तिका एवं ग्राम पंचायत माकडी में कोटवार नियुक्त पत्र, स्वास्थ्य विभाग द्वारा 01 जन्म प्रमाण पत्र वितरण, 06 आयुष्मान कार्ड वितरण, खाद्य विभाग के माध्यम से 11 राशन कार्ड वितरण, सामाजिक सहायता पेशन के 24 हितग्राही की पेंशन स्वीकृति, महिला बाल विकास द्वारा 02 अन्न प्राशन एवं 02 गोद भराई, श्रम विभाग द्वारा 07 श्रम पंजीयन, कृषि विभाग द्वारा 12 ग्रामीण जन को धान बीज तथा उद्यान विभाग द्वारा 20 ग्रामीण जन को सब्जी बीज का वितरण किया गया है।

शिविर के दौरान उप संचालक (पंचायत), अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, तहसीलदार, एवं सभी ग्राम पंचायत सचिव तथा राजस्व विभाग, कृषि विभाग, उद्यान विभाग, स्वास्थ्य विभाग, वन विभाग, खाद्य विभाग, शिक्षा विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, जनपद पंचायत कोण्डागांव, महिला एवं बाल विकास विभाग, लोक निर्माण विभाग, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना केडा, श्रम विभाग, पुलिस विभाग आदि विभाग के अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित थे, जिनके द्वारा विभागीय योजनाओ के बारे में जानकारी दी गई।

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai