लक्ष्मीनाथ नाग
विकास खंड बडे़राजपुर अन्तर्गत ग्राम पंचायत तितरवंड के प्राथमिक शाला में अध्ययनरत बच्चों के लिए बुधवार का दिन कुछ विशेष रहा. पटवारी रुपेश कुमार नेताम ने अपने जन्मोत्सव के अवसर पर विद्यालय के बच्चों के साथ केक काटा और तिथि भोज का आयोजन भी किया, पटवारी ने इस दौरान बच्चों को उपहार के रूप में चॉकलेट, पेंटिंग किट, स्टडी किट, कॉपी, किताब एवं कलम देकर बच्चों को प्रतिदिन विद्यालय आने के लिए प्रोत्साहित किया, पटवारी ने बताया कि बच्चे हमारे धरोहर हैं. तिथि भोज से बच्चों को कुछ हद तक संतुलित एवं पौष्टिक आहार की कमी दूर किया जा सकता है. तिथि भोज के माध्यम से बच्चों को विशिष्ट भोजन करने का अवसर मिलता है, तिथि भोजन के माध्यम से बच्चों में समानता का भाव भी आता है वहीं उनका उत्साहवर्धन भी होता है. बच्चों ने पूरे आनंद के साथ लजीज तिथि भोज ग्रहण किया और प्रफुल्लित होकर जन्मदिन की बधाई दी,मौके पर शिक्षक, शिक्षिका एवं ग्राम पंचायत के संरपच नोहरू राम मरकाम एवं ग्रामीण जन मध्याह्न भोजन वेंडर छात्र-छात्रा मौजूद थे।










