लक्ष्मीनाथ नाग
त्रिस्तरिय पंचायत चुनाव के लिए हुए आरक्षण के बाद पार्टी से समर्पित दावेदार अपने क्षेत्र में लगातार दौरा कर पार्टी के प्रति माहौल बनाने में लग गए हैं वहीं चुनाव लड़ने हेतु दावेदारो के नाम सामने आने लगे हैं जिसमें बड़े राजपुर क्षेत्र क्रमांक चार से सरपंच दयासिंधु राणा बडे़राजपुर क्षेत्र क्रमांक चार से जिला पंचायत सदस्य के लिए उम्मीदवार के रूप से चुनाव मैदान में उतरने का फैसला किया है।और भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ कार्यकर्ता के रूप में वर्षों से पार्टी में जुड़े हुए हैं सरपंच दाया सिंध राणा ने जिला पंचायत चुनाव लड़ने का फैसला किया है जिनका क्षेत्र क्रमांक चार बडेराजपुर क्षेत्र में ग्रामीण क्षेत्रों में अच्छा जनाधार है जिसका फायदा पार्टी को मिलेगा और पूर्व में विधानसभा चुनाव एवं लोकसभा चुनाव में सक्रिय रूप से पार्टी के लिए समर्पित होकर उन्होंने काम किया था जिससे उन्हें विश्वास है कि भारतीय जनता पार्टी उन्हें अधिकृत प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ने का मौका देगी










