धान रखने सोसायटी में जगह नहीं, खरीदी बंद होने से किसान परेशान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

तुलेश्वर शार्दुल कि रिपोर्ट

कोंडागांव जिले के बांसकोट में समर्थन मूल्य पर किसानों से धान उपार्जन केन्द्रों में धान खरीदी का कार्य जारी है। एक ओर जहां उपार्जन केंद्रों में बंपर धान का आवक हो रहा है तो वहीं दूसरी ओर धान का उठाव ना होने से धान खरीदी की व्यवस्था चरमरा गई है.बुधवार को धान उपार्जन केंद्र बांसकोट में धान खरीदी पूर्ण रूप से बंद रहा, जिसके कारण धान बेचने पहुंचे किसानों को वापस लौटना पड़ा। धान उपार्जन केंद्र बांसकोट में अब तक दस प्रतिशत क्विंटल धान का उठाव हो पाया है धान उठाव में विलंब होने के कारण उपार्जन केन्द्रों में जगह की कमी हो गई है जिससे धान खरीदी प्रभावित हो गया है और बुधवार को बांसकोट धान उपार्जन केंद्र में धान खरीदी पूर्ण रूप से बंद करना पड़ गया जबकि बुधवार को किसानों का टोकन काटा गया था जिससे धान खरीदी किया जाना था वहीं समिति प्रबंधक जसराज शार्दुल का कहना है कि धान का उठाव ना होने से परेशानी बढ़ गई है केंद्र में धान रखने की जगह नहीं है जिसके कारण आज बुधवार को धान खरीदी बंद करना पड़ा वही आगामी दिनों में बारिश होने से और भी परेशानी बढ़ सकती है। किसान छबिलाल नेताम का कहना है कि हम बैंक से कर्ज लिए है अगर समय में धान नहीं बेच पाएंगे तो कर्ज का भुगतान कैसे करोगे।

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai