जिला, जनपद और ग्राम पंचायतों के आरक्षण के लिए कार्यवाही स्थगितसंशोधित समय सारिणी जारी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

लक्ष्मीनाथ नाग
कोण्डागांव में जिले में त्रिस्तरीय पंचायत राज संस्थाओं के चुनाव हेतु जिला पंचायत सदस्य, जनपद पंचायत अध्यक्ष, सरपंच एवं वार्ड पंच के लिए 28 दिसंबर को जिले में आयोजित आरक्षण की कार्यवाही स्थगित कर दी गई है। इस संबंध में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संशोधित समय सारिणी जारी किया गया है।
संशोधित आदेश के अनुसार जिला पंचायत सदस्य, जनपद अध्यक्ष, जनपद सदस्य, सरपंच एवं पंच पद के प्रवर्गवार आरक्षण की कार्यवाही हेतु सूचना का प्रकाशन 03 जनवरी 2025 को, आरक्षण की कार्यवाही एवं अधिसूचना का प्रकाशन 08 जनवरी से 10 जनवरी 2025 तक, आरक्षण की जानकारी प्रेषित करने की तिथि 10 जनवरी तक, जिला पंचायत अध्यक्ष पद के आरक्षण की सूचना का प्रकाशन 03 जनवरी को एवं आरक्षण की कार्यवाही एवं जानकारी प्रेषित करने की तिथि 11 जनवरी 2025 को प्रस्तावित है।

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai