लक्ष्मीनाथ नाग
*कोण्डागांव में छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी परियोजना मक्का आधारित एथेनॉल प्लांट, जिसे माँ दंतेश्वरी मक्का प्रसंस्करण एवं विपणन सहकारी समिति मर्या. कोण्डागांव द्वारा स्थापित किया जा रहा है। प्लांट का कार्य पूर्णता की स्थिति में है, प्लांट में अब ट्रायल रन और कमिशनिंग किया जाना है, इस हेतु 27 दिसंबर से संस्था के अंशधारी मक्का उत्पादक किसानों से मक्का खरीदी प्रारंभ किया जा रहा है। सोमवार से शुक्रवार सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक मक्का खरीदा जायेगा। प्लांट प्रबंधन द्वारा यह अवगत कराया गया कि संस्था के किसान सदस्यों से मक्का भारत सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य पर प्लांट स्थल पर क्रय किया जायेगा। इसके अतिरिक्त किसानो को प्रोत्साहन राशि के रूप में वार्षिक साधारण सम्मेलन में निर्धारित विकासखंडवार राशि प्रदान की जायेगी। मक्का खरीदी के सामान्य दिशा निर्देश की जानकारी जिले की वेब-साइट www.kondagaon.gov.in पर एवं क्रय स्थल पर जारी की गई है।










