लक्ष्मीनाथ नाग
थाना अनंतपुर के द्वारा आरोपी सोयंबर उर्फ सोयम जानी को दिगर राज्य उड़ीसा से लाकर किया गया गिरफ्तार।
दिनांक 04.12.2024 को प्रार्थिया ने थाना अनंतपुर उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि आरोपी सोयंबर उर्फ सोयम जानी द्वारा प्रार्थिया की नाबालिक ननंद के साथ शादी का प्रलोभन देकर जबरन दैहिक शोषण किया है कि रिपोर्ट पर थाना अनंतपुर में आरोपी के खिलाफ धारा 366, 376(2)(ढ), 506 भादवि, 06 पॉक्सो एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान प्रकरण के आरोपी अपने सकुनत से फरार था विवेचना की गंभीरता को देखते हुए वाय अक्षय कुमार (भा.पु.से.) पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव के निर्देशानुसार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कौशलेन्द्र देव पटेल (रा.पु.से.) के मार्गदर्शन में, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) रूपेश कुमार (रा.पु.से.) पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी अखिलेश धीवर के नेतृत्व में अनंतपुर पुलिस द्वारा टीम गठित कर दिनांक 24.12.2024 को आरोपी के सकुनत पर दबिश देकर आरोपी सोयंबर उर्फ सोयम जानी पिता बुजो जानी उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम सोरागुड़ा थाना उमरकोट जिला नवरंगपुर उड़ीसा को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय कोण्डागांव के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी अनंतपुर उप निरीक्षक अखिलेश धीवर, सउनि. अभिराम मेश्राम, प्रआर. छबीलाल कोर्राम, भूपेन्द्र मरकाम, भावेश मण्डावी, नेमीचंद भण्डारी, आर. शालिक कश्यप, मनराज वट्टी, सोपसिंह मरकाम, चेतन मरकाम, विनेश सोरी, गितेश सेठिया, दिनदयाल सोनवानी, सुखदेव ध्रुव का कार्य सराहनीय रहा।










