लक्ष्मीनाथ नाग
तुलसी मानस प्रतिष्ठान छत्तीसगढ़ प्रांत के निर्देशानुसार आज दिनांक 18 दिसंबर 2024 गुरु घासीदास जयंती के अवसर पर पावन ग्राम हड़ीगांव में तुलसी मानस प्रतिष्ठान जिला कोंडागांव का पुनर्गठन किया गया।सर्वप्रथम श्रीराम दरबार के छाया चित्र में दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का सुभारंभ किया गया,पश्चात भजनों की लड़ियों के पूजन एवम पूर्व गठन को जिला अध्यक्ष श्री गुप्तेश्वर बघेल के द्वारा भंग कर नए गठन हेतु सिफारिश की गई,जिसमे धर्मानुरागी मानस प्रेमी जनों के उपस्थिति में सर्वसम्मति से एक लय में पुन:

गुप्तेश्वर बघेल को जिले का कमान सौपा गया।सर्वसम्मति से जिला सचिव हेतु पुरुषोत्तम नायक ,सहसचिव सिकंदर प्रधान ,कोषाध्यक्ष केशवराम कश्यप , संरक्षक गिरधर पांडे , जितेन्द्र सिन्हा , बलराम बड़बसिया , जीवन पांडे , उपाध्क्ष जोहन लाल जैन , राजेश नेताम , श्रीहरीलाल वैध , डमरूधर बघेल , रासबिहारी साहू ,मीडिया प्रभारी लक्ष्मीनाथ नाग , चिराग उपाध्याय चंद्रप्रकाश कुलदीप संगठन मंत्री राजेश गंधर्व , रमेश पोया , मोतीलाल राठौर प्रवक्ता जे आर नाग जी को मनोनित किया गया।
इसी क्रम में कोंडागांव जिला के पांचों ब्लाक से ब्लाक अध्यक्ष क्रमश: 1 बड़ेराजपुर प्रकाश नाग , 2 माकड़ी सैदू राम यादव ,3 फरसगांव किशोर शार्दुल , 4 केशकाल मोहन यादव को सर्वसम्मति से मनोनयन किया गया। जो सभी तुलसी मानस प्रतिष्ठान के उद्देश्य के प्रतिपूर्ति हेतु लामबद्ध हुए एवं जन– जन तक संत शिरोमणि बाबा गोस्वामी तुलसीदास जी के अमृत रचना को पहुंचाने की सपथ लिए।इस अवसर पर प्रदेश सलाहकार श्री प्रवीण अग्निहोत्री जी,श्री बलराम गौर जी,श्री लोकेश गायकवाड जी की गरिमामयी उपस्थिति के साथ साथ सभी मानस मंडली के सदस्य गण एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे










