लक्ष्मीनाथ नाग
*कोण्डागांव में संविधान दिवस के अवसर पर कलेक्टर दुदावत ने आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में उपस्थित सभी अधिकारियों को शपथ दिलाई। सभी ने शपथ ली कि हम भारत के लोग, भारत को एक सम्पूर्ण प्रभुत्व-सम्पन्न, समाजवादी, पंथ निरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के लिए तथा उसके समस्त नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक न्याय, विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा और अवसर की समता प्राप्त कराने के लिए तथा उन सबमें व्यक्ति की गरिमा और राष्ट्र की एकता और अखंडता सुनिश्चित करने वाली बंधुता बढ़ाने के लिए दृढ़संकल्प होकर अपनी इस संविधान सभा में, इस संविधान को अंगीकृत, अधिनियमित और आत्मसमर्पित करते हैं।
इस अवसर पर डीएफओ एस नवीन कुमार, जिला पंचायत सीईओ अविनाश भोई, एडीएम चित्रकांत चार्ली ठाकुर सहित जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित थे।











