गौतम कश्यप कि रिपोर्ट
केशकाल तुलसी मानस प्रतिष्ठान के प्रदेश अध्यक्ष जगदीश देशमुख के निर्देशानुसार प्रदेश पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया ।महासचिव राजेंद्र सिंह ठाकुर द्वारा जारी सूची में कुल 24 पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया। जिसमें दीप्ति पांडे प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष जगदलपुर ,छगन यादव कोषाध्यक्ष चारामा ,हृदय राम सोरी कांकेर, मुन्नालाल देवदास गरियाबंद, रोहित जंघेल छुई खदान खैरागढ़,तामेश्वर साहू राजनांदगांव, श्याम चंद्रा सक्ति ,दयानंद वर्मा दुर्ग को उपाध्यक्ष बनाया गया है।
जितेंद्र पटेल मोहला मानपुर को प्रदेश संयोजक,प्रदीप कुलदीप कांकेर को सचिव, रामकुमार साहू बालोद सहसंयोजक ,लोक राम साहू गरियाबंद सह सचिव का दायित्व दिया गया। सीताराम साहू श्याम बालोद और कांशीराम जैन कांकेर को प्रदेश प्रवक्ता बनाया गया है ।वहीं चिंताराम सेन महासमुंद को समन्वयक,देव कुमार साहू कबीरधाम को सह समन्वयक बनाया गया है।. प्रमोद जैन बालोद को प्रदेश मीडिया प्रभारी तथा लोकेश साहू कांकेर को सह मीडिया प्रभारी बनाया गया है।
कुंज लाल साहू मोहला मानपुर, त्रेता चंद्राकार दुर्ग, नंदकुमार साहू महासमुंद, नारायण प्रसाद वर्मा रायपुर ,पुष्पा मिश्रा बालोद, लोकेश गायकवाड केशकाल को प्रदेश सलाहकार बनाया गया है। .. प्रदेश के प्रथम संस्थापक अध्यक्ष मोहन मंडावी पूर्व सांसद को मुख्य संरक्षक मनोनीत किया गया है..ज्ञात हो कि श्री तुलसी मानस प्रतिष्ठान के संविधान के अनुसार प्रदेश के महामहिम राज्यपाल,माननीय मुख्यमंत्री तथा समस्त संत एवं महंत मुख्य संरक्षक हैं।-इसी क्रम मे बस्तर संभाग से लोकेश गायकवाड- व्याख्याता को प्रदेश सलाह कार के पद पर मनोनीत किया गया है ,उल्लेखनीय हो कि – लोकेश गायकवाड विगत -30 वर्षो से मानस से जुड़कर मोहन मंडावी जी के कुशल मार्गदर्शन मे अबूझमाड,नारायणपुर, मर्दापाल,भैरमगढ अंचल मे रामकथा के संग भागवत,शिव पुराण आदि का आयोजन कर चुके है..इसी सक्रियता के कारण उन्हे पुनः प्रदेश सलाहकार के पद पर नियुक्त किया गया है जिस नियुक्ति से बस्तर संभाग के सभी मानस पदाधिकारीयो व मानस मडलीयो ने बधाई दी । इस कड़ी मे सभी पदाधिकारीयो को प्रदेश के सभी मानस से जुड़े संगठन प्रमुख, मानस मण्डलीयो ने बधाई दी।










