पूर्णकालिक प्राचार्य की पदस्थापना सूची दीपावली के अवसर पर जारी हो , जिसका 11 वर्षों से हो रहा इंतजार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

लक्ष्मीनाथ नाग

केशकाल। राज्य प्राचार्य पदोन्नति एवं व्याख्याता पदोन्नति संघर्ष मोर्चा तथा राज्य सर्वशासकीय सेवक अधिकारी- कर्मचारी पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” ने प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग अंतर्गत कार्यरत हजारों नियमित व्याख्याता तथा प्रधान पाठकों की प्राचार्य पदोन्नति की आवाज को शासन तक पहुंचाने कारगर पहल की हैं। प्रदेश में विगत 11 वर्षो से 3500 से अधिक शासकीय हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी स्कूल में प्राचार्य के रिक्त पदों पर पात्रता रखने वाले नियमित व्याख्याता तथा प्रधान पाठक माध्यमिक शाला स्नातकोत्तर प्रशिक्षित की प्राचार्य पद पर पदोन्नति नहीं हुई हैं। इस मामले में संचालक लोक शिक्षण संचालनालय को प्रदेश संयोजक सतीश प्रकाश सिंह की अगुवाई में ज्ञापन सौंपा जा चुका है। सरकार द्वारा प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था के समुचित सुधार के लिए बेहद जरूरी इस प्राचार्य पदोन्नति की मांग को तरजीह नहीं दी गई, नतीजा हर वर्ष सैकड़ों की संख्या में व्याख्याता तथा प्रधान पाठक बिना प्राचार्य पदोन्नति के सेवानिवृत होते चले गए। वहीं अनेक लोगों को मौत हो चुकी है। नतीजा प्रदेश के सैकड़ों शासकीय हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी स्कूल प्राचार्य विहीन रह गए, जहां प्रभारी के भरोसे काम चलाया जा रहा हैं। प्रदेश संयोजक सतीश प्रकाश सिंह ने कहा कि पूर्ण उम्मीद हैं कि स्कूल शिक्षा विभाग तथा लोक शिक्षण संचालनालय छत्तीसगढ़ द्वारा प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था में समुचित सुधार के लिए तथा प्राचार्य विहीन समस्त हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी स्कूलों में पूर्णकालिक प्राचार्य की पदस्थापना के लिए पदोन्नति का आदेश जारी किये जाएंगे। प्रदेश संयोजक सतीश प्रकाश सिंह ने शासन से मांग की हैं कि, प्राचार्य पदोन्नति के तुरंत बाद टी एवं ई संवर्ग के समस्त हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी स्कूलों में विषयवार व्याख्याता के रिक्त समस्त पदों पर उच्च वर्ग शिक्षक तथा शिक्षक संवर्ग से व्याख्याता पद पर पदोन्नति की जावें। इस क्रम मे कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के सह संयोजक लोकेश गायकवाड ने कहा बिना आर्थिक भार के केवल पद नाम परिवर्तित करने से होने वाली प्राचार्य पद की पदोन्नति सूची जारी कर कर्मचारीयो को तोहफा दिया जावे।

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz Open / Ai Website / Ai Tool