दशहरा पर्व के उपलक्ष्य में केशकाल थाना परिसर में हुआ शस्त्र पूजन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

लक्ष्मीनाथ नाग

केशकाल:- दशहरा पर्व के उपलक्ष्य में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी केशकाल थाना परिसर में शस्त्र पूजन का कार्यक्रम रखा गया था। इस दौरान केशकाल एसडीओपी भूपत सिंह एवं थाना प्रभारी विकास बघेल के द्वारा समस्त पुलिस स्टाफ के साथ मिलकर विधिवत हवन, पूजन एवं आरती कर शस्त्रों की पूजा की गई।

इस अवसर पर थाना प्रभारी विकास बघेल ने बताया कि दशहरे पर पुलिस थाने में शस्त्र पूजन करने की परंपरा इसलिए निभाई जाती है कि समाज के दुश्मनों से रक्षा करने के लिए हथियारों की आवश्यकता होती है। इन हथियारों को शक्ति का प्रतीक माना जाता है। दशहरे पर शस्त्र पूजन करने से ये सकारात्मक ऊर्जा के साथ काम करते हैं। आज के दिन को बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है, इसलिए हमें सभी बुरे कार्यों का त्याग कर अच्छे कार्यों की ओर कदम उठाना चाहिए, जिससे आज का दिन सार्थक हो सके। उन्होंने आम जनता से दशहरे पर्व को प्रेम और सद्भाव से मनाने की अपील की।

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz Open / Ai Website / Ai Tool