डिहीपारा (केशकाल) में दो दिवसीय छत्तीसगढ़ स्तरीय विशाल मानस गान, अलंरण समारोह एवं सम्मान समारोह !!*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

लक्ष्मीनाथ नाग

केशकाल -वैश्विक स्तर पर वैचारिक पटल मानस दर्शन जीवन अर्पण आयोजक प्रथम ऑनलाइन मानस संगोष्ठी छग के संस्थापक परिकल्पनाकर्ता दीपक गुहा मानस जिज्ञासु मरौद धमतरी छग समस्त संयोजक मंडल ,जिला संयोजक के कुशल नेतृत्व में मानस दर्शन सनातन धर्म का जागरण कर जन-जन में धर्म संस्कृति का जनजागरण करने हेतु मानस का वृहद आयोजन प्रारंभ हुआ। लगातार ऐतिहासिक उपलब्धियों को प्राप्त कर मानस दर्शन ने छ.ग.में एक नया आयाम प्रस्तुत किया है, जिनका चतुर्थ संस्करण मां भारतेश्वरी की इकलौती राज दुलारी बेटी छ.ग. के प्राणस्थली मां दंतेश्वरी के पावन गोद में स्थित केशकाल बोरगांव शीतला मंदिर प्रांगण, जिला- कोंडागांव में दिव्यतम आयोजन प्रातः 9 बजे से ही 28,एवम 29 सितम्बर दो दिवसीय मानस दर्शन जीवन अर्पण का आयोजन आयोजित हुआ। मानस मंथन 4.0 पितृ देवो भव सम्मान एवम अलंकरण समारोह महायज्ञ के रूप में श्राद्ध की इस पवित्र मास में समस्त पितरों को मानस दर्शन की ओर से श्रद्धांजलि दिया गया। .. इस विशेष अवसर पर रामलला पावन धाम श्री अयोध्या से पूज्य राष्ट्रीय संत प्रकांड विद्वान पूज्य चरण सियाराम शरण महाराज जिनके सानिध्य में यह दिव्यतम आयोजन प्रारम्भ हुआ । प्रत्येक जिलों से चयनित मानस मंडलियों के बीच विभिन्न सोपानों का मानस गान व्याख्यान प्रतियोगिता के रूप कार्यक्रम आयोजित हुए। मानस में जीवन व्यतीत करने वाले विभूतियों के स्मृति में मानस के पुरोधा अनुभवी गुरुजन का भी अलंकरण किया गया । इस वृहद महायज्ञ हेतु मानस दर्शन के संयोजक मंडल/ मातृ संयोजक मंडल के माध्यम से पूरे छ.ग.को आमंत्रण प्रेषित किया गया है। इस आयोजन हेतु पूरे छग से मानस मंडली ने सहयोग प्रदान किया है। इस वृहद दिव्यतम
केशकाल के शीतला मंदिर समिति के द्वारा आयोजित मानसगान सम्मेलन मानस दर्शन जीवन अर्पण का आयोजन शुक्र वार देर शाम का कलश यात्रा के साथ बस स्टैंड केशकाल से शुरू किया गया था, जहा शनिवार को कार्यक्रम का विधिवत उदघाटन देव चंद मातलाम जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया। –कार्यक्रम को संबोधित करते हुए इस अवसर पर देव चंद मातलाम ने कहा कि मानस को आगे बढाना है, तो सब लोग एक एक वृक्ष लगाये,तथा उनकी देखभाल करे। उन्होंने इस आयोजन हेतु समिति का धन्यवाद किया।इस अवसर पर उन्होंने अयोध्या से आये गुरुजनो का आशीर्वाद भी लिया इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि -मोहन मंडावी पूर्व सांसद उपस्थित रहे । तुलसी मानस प्रतिष्ठान के संरक्षक मोहन मण्डावी ने कहा कि मानस के बिना जीवन अधूरा है, हमे नित मानस का वाचन करे, तथा उन्होने विभिन्न पर्व त्यौहार के गीत प्रस्तुत किए। जहा संगीत पक्ष मे सुकमा के मानस कलाकारो ने सहयोग किया।
कार्यक्रम मे मुख्य रूप से वक्ता राष्ट्रिय संत प्रकांड विद्वान बृह्म श्री श्री सिया राम शरण ने मानस दर्पण जीवन अर्पण कार्यक्रम आयोजित कर्ता का मंच से तारीफ की तथा मानस पर शानदार प्रवचन किया। इस अवसर पर शीतला माता समिति डिही पारा व तुलसी मानस प्रतिष्ठान छत्तीसगढ के पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।

*

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai