धर्म अध्यात्म के साथ सांस्कृतिक गौरव को स्थापित कर रहा -तुलसी मानस प्रतिष्ठान पूरे छत्तीसगढ मे–मोहन मंडावी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

केशकाल। तुलसी मानस प्रतिष्ठान की प्रदेश स्तरीय त्रिदिवसीय श्रीमद् गोस्वामी तुलसीदास जयंती खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिला के ग्राम घिरघोली में मनाई गई।
प्रदेशभर के मानस मर्मज्ञ, चिंतकों, साहित्यकारों, कवियों, लोक कला मर्मज्ञों के अलावा विभिन्न धार्मिक संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। प्रथम दिवस प्रतिष्ठान का प्रतीक ध्वज फहराया गया।.. इसके बाद ग्राम में कलश शोभायात्रा निकाली गई। दूसरे दिन प्रदेश के मानस मंडलियों ने व्याख्यान माला प्रस्तुत की..
तृतीय दिवस मानस अलंकरण, सियान सम्मान, मानस के विविध पात्र सम्मान के साथ बोर्ड परीक्षा में प्रावीण्यता प्राप्त विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। ,कार्यक्रम के उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि-मोहन मंडावी पूर्व सांसद रहे..अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष गोपाल वर्मा ने की। विशेष अतिथि जगदीश देशमुख, छगन यादव,ह्रदय राम शोरी, श्रीमती दीप्ती पाण्डेय ,मोहन लाल यादव,आदि रहे।
जातिवाद, धर्मांतरण व लव जिहाद जैसे अपराध को रोकने का प्रयास प्रतिष्ठान के उद्देश्य एवं कार्यों को बताते हुए कार्यकारी अध्यक्ष जगदीश देशमुख ने कहा कि -तुलसी के महाकाव्य रामचरितमानस के माध्यम से समाज में आई विषमता, जातिवाद, छुआछूत, धर्मांतरण, लव जिहाद जैसे अपराध को रोकने में सक्रिय भूमिका निभा रही है। समारोह को पूर्व सांसद कांकेर मोहन मंडावी ने संबोधित करते नवथा भक्ति के महत्व को बताया। संचालन जिला महामंत्री रोहित जंघेल एवं आभार प्रदर्शन राजीव लोचन तिवारी ने किया।
इस अवसर पर
विक्रांत सिंह, घम्मन साहू, गिरिजा चंद्राकर, पूरन जंघेल, निजाम मंडावी, नेतराम जघेल, केशव वर्मा, राजेश मेहता, पाराशर ठाकुर, विनय देवांगन, भूषण दास मानिकपुरी थे।इस शुभ अवसर पर फकीर राम को मिला आत्माराम कुंभज अलंकरण सम्मान दिया गया।
उल्लेखनीय हो उन्हे इस योगदान के लिए पांच हजार रुपए नगद, शॉल, श्रीफल से स्वामी आत्माराम कुम्भज अलंकरण से नवाजा गया।समापन के मुख्य अतिथि सांसद संतोष पांडे ने कहा -कि तुलसी मानस प्रतिष्ठान प्रदेश की सबसे बड़ा धार्मिक संगठन है। धर्म अध्यात्म, चरित्र निर्माण, पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता के क्षेत्र में उत्तम कार्य करते हुए भारत के सांस्कृतिक गौरव को स्थापित करने में लगा है।कार्यक्रम मे प्रदेश के सभी जिलो से मानस बंधुओ के क्रम मे डा मुन्नालाल देवदास, लल्लू वर्मा, हिमाचल,तारकेश्वर जी ,कोडागांव के जिलाध्यक्ष गुप्तेश्वर बघेल, उपाध्यक्ष राजेश गंधर्व, शिवसागर पाण्डे आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के संचालन मे गजेन्द्र हरिहारनो का विशेष सहयोग रहा। यह जानकारी प्रदेश सलाहकार लोकेश गायकवाड़ ने एक भेट मे दी ।

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai