ज़िला स्तरीय श्रीमद गोस्वामी तुलसीदास जन्म जयंती एवम तुलसी अलंकरण मानस महोत्सव मां शीतला माता के पावन पवित्र गोद में बसा संस्कार धानी ग्राम जोड़ेकेरा में प्रखर कवि युगदृष्टा कुलभूषण कविकुल श्रेष्ठ पूज्य पात गोस्वामी तुलसीदास जी का 527 वा प्रकोटत्सव साआंनद संपन्न हुआ तुलसी मानस प्रतिष्ठान ज़िला कोण्डागांव के कुशल मार्गदर्शन में समस्त ग्रामवासियों के विशेष सहयोग से सर्व प्रथम भगवान राम जी वा गोस्वामी तुलसीदास महाराज जी के छाया विग्रह पर पूजा अर्चना दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम आरम्भ हुआ पश्चात तीनों मंचस्थ मानस मंडलियों का क्रमश सुरमई प्रस्तुति गीत संगीत और सुन्दर ब्याख्यान से उपस्थित समस्त मानस प्रेमियों ने बड़े ध्यान से सुने मां गायत्री महिला मानस परिवार बांसकोट श्री गंगा सागर मानस परिवार रामपुर कोरगांव और श्री राज हंस मानस परिवार अंबागढ़ चौकी मानपुर मोहला की आकर्षक प्रस्तुती तुलसी की जीवनी पर चर्चा मंचस्थ मानस मण्डली द्वारा किया गया अथितियों के क्रम में सरपंच प्रतिनिधि श्री जेठूराम मंडावी रामजी राम मंडावी सरपंच बडबतर अध्यक्षता श्री गुप्तेश्वर बघेल जी अध्यक्ष तुलसी मानस प्रतिष्ठान जिला कोंडागांव द्वारा किया गया गांव के पटेल गयाता पुजारी तुलसी मानस प्रतिष्ठान जिला संरक्षक श्री प्रवीण अग्निहोत्री लोकेश गायकवाड प्रदेश सलाहकार सैदु यादव अध्यक्ष माकडी बलराम बडबसिया बडेराजपुर रमेश पोया सुंदर उदबोधन से मंच गूंज उठा मानस का प्रचार प्रसार धर्मांतरण पर रोक वा प्रत्येक परिवार को मानस से जोड़ने का संकल्प लिया गया उपस्थित सभी मानस बृंदो ने बड़े सयंम से सूना
माताओं बहनों की संख्या पुरुषों से अधिक रही इस वर्ष धर्म समाज के छेत्र में अच्छा योगदान देने वाले पांच महान विभूतियों को तुलसी अलंकरण सम्मान से सम्मानित किया गया जिसमें श्री इंदल सोम जी बड़ेराजपुर 
किशोर शार्दुल फरसगांव, शिवसागर पांडे केशकाल, अक्तुराम पांडे कोण्डागांव श्रीमति सुशीला शर्मा माकङी वा विशेष सम्मान श्री धनुराम पटेल साधुराम नेताम सुकटाराम नेताम जीवनदास मानिकपुरी श्रीमति सातों बाई साहू को मिला तुलसी मानस प्रतिष्ठान जिला कोंडागांव के पदाधिकारी गण श्री गुप्तेश्वर बघेल पुरषोत्तम नायक मोतीलाल राठौर राजेश कुमार गन्धर्व मोहन यादव गिरधर पांडे सिवसागर पांडे राजेश कुमार नेताम देव कुमार साहू अरुण नाग मेघनाथ नेताम श्री जोहरलाल शोरी अध्यक्ष जयलाल शोरी उपाअध्यक्ष प्रकाश कुमार नाग सचिव भुवन राणा सह सचिव प्रभुलाल शोरी कोषाअध्यक्ष वा गांव के सरपंच पंच पटेल गायंता पुजारी एवम दूर दूर से पहुंचे मानस चातक जन वा तुलसी मानस प्रतिष्ठान जिला कोंडागांव से जुड़े सभी संत बृंद पदाधिकारी गण उपस्थित रहे कार्यक्रम का सफ़ल संचालन श्री मोतीलाल राठौर धामनपुरी द्वारा किया गया










