संकुल स्तरीय पालक शिक्षक मेघा बैठक का आयोजन किया गया।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

संकुल स्तरीय पालक शिक्षक मेघा बैठक का आयोजन
शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गम्हरी में रखा गया जिसमें संकुल के समस्त प्राथमिक माध्यमिक हायर सेकेंडरी स्कूल के शिक्षक शिक्षिकाएं तथा अधिक से अधिक संख्या में माता पिता अभिभावक सम्मिलित सम्मिलित रहे गणमान्य नागरिक व ग्राम प्रमुखों में दानीराम मरकाम जीवनदास मानिकपुरी हेमंत मरकाम पूर्व जनपद सदस्य जेठू राम मडांवी धनेश पमार राधा पमार उपसरपंच ,साधुराम मरकाम शोभीराम मरकाम तोलूराम सीएससी जामोराम मरकाम सभी शालाओं की शाला समिति के अध्यक्ष सदस्य उपस्थित थे शिक्षकों के द्वारा इस मेघा बैठक में 16 बिंदुओं मेरा कोना,लर्निंग कॉर्नर,बालक दिनचर्या,बच्चों का एकेडमिक आकलन,पुस्तकालय की उपलब्धता, बस्ता लेस शनिवार, लंबी अनुपस्थित सरस्वती साइकिल योजना छात्रवृत्ति योजना जाति निवास डिजिटल लाइब्रेरी प्रतियोगिता परीक्षा जैसे विभिन्न मुद्दों व अन्य पहलुओं पर छात्रों के सर्वांगीण विकास हेतु चर्चा पर चर्चा परिचर्चा किया गया
ब्लॉक शिक्षा अधिकारी श्री कमल सिंह पोया जी के द्वारा बताया गया कि पालक का बच्चों को शिक्षा के प्रति सहयोग प्रोत्साहन बेहतर शिक्षा हेतु आवश्यक है यह शासन की उत्कृष्ट योजना राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 हेतु लागू की गई है जो बच्चों के भविष्य के लिए लाभकारी होगी कहा गया कि मोबाइल का नुक़सान बच्चों में सही उपयोग करने हेतु पालकों को मार्गदर्शन दिया गया इस कार्यक्रम में सभी पालक व शाला समिति की उत्सुकता बनी रही
तत्पश्चात मेगा बैठक को अंतिम उद्बोधन के रूप में संकुल प्राचार्य श्री के एस ठाकुर के द्वारा शाला त्यागी बच्चों को शाला लाने हेतु पालकों को प्रोत्साहित किया वह कहा गया कि पालक बालक शिक्षक का समन्वय तालमेल से ही छात्रों को शिक्षा में आगे लाया जा सकता है छात्रों के भविष्य गढ़ने में पालकों का महत्वपूर्ण योगदान है प्रतियोगिता परीक्षा में सफल छात्रों के अभिभावकों को सम्मानित किया गया अंत में बैठक में सभी की अधिक संख्या में उपस्थित पर धन्यवाद ज्ञापित कर कार्यक्रम समापन की घोषणा की गई

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai