हरवेल क्षेत्र में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहावना किसानों को‌ मिली राहत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गौतम कश्यप ~ कोंडागांव जिले के विकासखंड बड़ेराजपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत हरवेल में आज सुबह से‌ धुप छाव‌ का‌ खेल लगातार जारी रहा साथ ही‌ मौसम ने‌ अचानक बदलाव आया और‌ बादल‌ भी छाये रहे पिछले तीन‌ दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। आज‌ हरवेल में मंगलवार साप्ताहिक बाजार होने के कारण दोपहर‌ दो बजे के बाद झमाझम गरज चमक के साथ बारिश हुई और इन‌ दिन खेत से लेकर तालाब भी उफान‌ पर‌ है इन दिनों नदी नाले भी उफान पर है ग्रामीण क्षेत्रों में इन‌ दिनों रोपाई का कार्य में किसान व्यस्त हैं|

जानकारी के अनुसार हरवेल से तराईबेड़ा जाने वाले मार्ग पर‌ सड़क के ऊपर से जलभराव होने‌ के कारण राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा खास बात यह रही की ग्राम हरवेल का साप्ताहिक बाजार होने के कारण इस रास्ते से गुजरते हुए देखा जा सकता है सड़क के ऊपर से पानी जाने के कारण किसी को भी जानमान की हानी नहीं हुई कभी भी बड़ा हादसे का कारण बन सकता है इस रास्ते से गुजरने वाले ग्राम हरवेल तर‌ईबेड़ा, पिटीसपाल, गम्हरी, तितरवंड, पिढापाल और बडबत्तर इसी रास्ते से ग्राम लगे हुए हैं

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai