दुनिया में अगर कोई जादू-चमत्कार कर सकता है तो वह शिक्षा है–नीलकंठ टेकाम

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

तुलेश्वर शार्दुल कि रिपोर्ट

केशकाल विकासखंड के पुरातत्विक ग्राम बड़े खौली में आयोजित विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। जहा मुख्य अतिथि के आसंदी से संबंधित करते हुए क्षेत्र के विधायक नीलकंठ टेकाम ने अपने संबोधन में शिक्षा के महत्व को बताते हुए बच्चों को मन लगाकर पढ़ने की समझाइश देते हुए बच्चों के माता पिता तथा पालकों को अपने बच्चों की पढ़ाई की तरफ पूरा ध्यान देने की बात कही.. तथा बच्चों को पढ़ाने वाले शिक्षक शिक्षिकाओं को पूरे मनोयोग से बच्चों के भविष्य को संवारने में अपना पूरा योगदान देने का अनुरोध किया। उन्होने हर बच्चे से कहा कि बढ़िया पढाई करे और सभी लोग कलेक्टर बने और गांव-गांव मे शिक्षालय, पानी, सड़क व औषधालय बनाये और गांव का विकास करे ताकि आपका नाम भी रोशन रहे। यदि किसी ने काम मे दिक्कत पैदा किया तो आप भी इस्तीफा देकर विधायक का चुनाव लड़ कर जनता की सेवा करिये। आगे अपने सारगर्भित संक्षिप्त उद् बोधन में श्री टेकाम ने ग्राम प्रमुखों एवं बच्चों के माता पिता एवं पालकों को कहा की आप अपने बच्चों की पढ़ाई के बारे जानने समझने और स्कूल की शिक्षा व्यवस्था ठीक ठाक चलता रहे.. इसके लिए समय समय पर स्कूल में होने वाली बैठकों अवश्य सहभागी बना करें । इस कार्यक्रम मे नव प्रवेशी पाठ्य सामग्री पुस्तक बस्ता देकर स्वागत और उत्साह वर्धन भी किया गया। इसके सांथ ही बालिकाओं को साईकिल वितरंण कर पौधारोपण भी किया । इस अवसर पर शालेय बच्चों ने गीत संगीत नृत्य के सांथ स्वागत गीत एवं शिक्षाप्रद प्रेरक कार्यक्रम पेश करके पधारे हुए लोगों को आनंदित और प्रभावित कर दिया। इस अवसर पर जनपद पंचायत ग्राम पंचायत के पदाधिकारी गंण एवं गांव तथा
क्षेत्र के ग्राम पटेल मांझी मुखिया पुजारी तथा भारतीय जनता पार्टी के नेता कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे ।
कार्यक्रम के शुभारंभ होने पर खंण्ड शिक्षा अधिकारी चेतन लाल मंडावी ने स्वागत भाषण दिया। जनपद सदस्य विरेंद्र बघेल ने कहा हमारे इलाके के बच्चो मे शिक्षा के प्रति रूचि है जिसका परिणाम आज इस गांव के छात्र राजेश उइके विदेश मे राजदूत है हमारे शिक्षको को मेहनत कर सभी बच्चो को गुणवान बनाये.. वरिष्ठ पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता कृष्णदत्त उपाध्याय ने कहा कि आज हमने बहुत सोच विचार कर आदरणीय नीलकंठ टेकाम जी को चुना है वो इस लिए की आप जैसे प्रशासनिक अधिकारी भी इस जिले मे अपने कार्यकाल मे जो विकास कार्य किया वह किसी अधिकारी ने नही किया । अतः मै दावे से कह सकता हू कि हमारे विधायक पुरे प्रदेश मे बेह्तर कार्य कर दिखायेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सरपंच जयेश उईके ने भी सभी के प्रति ह्रदय से आभार व्यक्त संबोधित किया। कार्यक्रम का सफल संचालन खंण्ड समन्वयक प्रकाश साहू ने किया ।आयोजन मे सहायक खंड शिक्षा अधिकारी मोईददीन शेख, माखन कोमरा , प्राचार्य टी फ्रांसिस, अजय शर्मा, टी फ्रांसिस, आर के विश्वकर्मा, सुनिति सोनी, गोपाल ठाकुर,एन एस मंडावी,श्याम लाल कोर्राम, सहदेव मरकाम दामी राम सलाम प्रधान सर लोकेश गायकवाड,सरिता नेताम, रश्मि ठाकुर, राजेश शोरी, बलराम नाग,राजेश उयके,सोयेब अली समस्त सी ए सी -विकासखंड दीपेश सेठिया आदि की गरिमामय उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष दीपक श्रवंण पूर्व जनपद उपाध्यक्ष रमेश यादव पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामलाल सलाम पूर्व सरपंच संतोष उईके पूर्व जनपद उपाध्यक्ष मनसुख भूरट जनपद सदस्य रोहित नाग, मंडल महामंत्री श्रीराम यादव रूपनारायण जैन, कैलाश कुंजाम जनपद सदस्य रमशिला कोर्राम सहित अंचल के सम्माननीय जनों बड़ी संख्या में उपस्थित रहकर सहभागी बने ।

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai