नवनिर्वाचित सांसद भोजराज नाग का प्रथम विश्रामपुरी आगमन पर हुआ भव्य स्वागत,

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

केशकाल–कांकेर लोकसभा से नवनिर्वाचित सांसद भोजराज नाग जीत के बाद आज केशकाल विधानसभा के दौरे पर थे जगह-जगह उनका जोशीला स्वागत किया गया वही शाम लगभग 7:00 बजे सांसद कांकेर भोजराज नाग केशकाल के बस स्टैंड पर पहुंचे जहां भाजपाइयों ने उनका जोरदार आतिशबाजी के साथ स्वागत किया भोजराज नाग ने क्षेत्र की समस्त जनता को आभार जताया एवं उन्होंने कहा कि मैं जैसे देवी देवताओं की पूजा करता हूं वैसे ही अपने क्षेत्र की जनता की पूजा करूंगा केशकाल बाईपास का कार्य जल्द शुरू होगा एवं एन एच की बदहाल स्थिति को भी जल्द सुधारने के लिए लोकसभा में आवाज उठाऊंगा।केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम ने स्वागत सभा से अपने उद्बोधन में कहा कि दो इंजन की सरकार बन चुकी है अब तीसरी इंजन की सरकार केशकाल में बनानी है अबकी बार केशकाल एवं फरसगांव नगर पंचायत में भारतीय जनता पार्टी की सरकार होनी चाहिए जिससे केशकाल एवं फरसगांव नगर क्षेत्र का तेज गति से विकास हो पाएगा ।नवनिर्वाचित सांसद भोजराज नाग ने कहा कि जो लोग संविधान को नहीं मानते एवं भारत देश में रहकर पाकिस्तान की बात करते हैं ऐसे लोगों को शक्ति से निपटा जाएगा घमंडियां पार्टी ने झूठ बोलकर लोगों को भ्रमित किया लेकिन जनता समझदार थी और उन्होंने भारतीय जनता पार्टी को वोट देकर श्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाया है इस बार लोकसभा का चुनाव राम और रावण के युद्ध के समान था एक तरफ एनडीए का गठबंधन था वहीं दूसरी ओर झूठ बोलने वालों का गठबंधन था जिसमें जीत एनडीए की हुई क्षेत्र के विकास के लिए मैं बस्तर की आवाज लोकसभा तक उठाता रहूंगा।

स्वागत समारोह में स्वागत समारोह में प्रमुख रूप से भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक सेवक राम नेताम,पूर्व जिला अध्यक्ष संतोष कटारिया, प्रवीण सिंह बदेशा, एवं जिला संगठन मंत्री तरुण साना, आकाश मेहता केशकाल मंडल अध्यक्ष रामेश्वर उसे हिंदी पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र नेताम, बघेल जी जनपद सदस्य,नवल राम मरकाम ,भूपेश चंद्राकर ,नवदीप सोनी, राजू राठी, जावेद मेमन, वसीम कच्ची एवं महिला मोर्चा के पीला बाई जैन एवं सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता एवं आमजन उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai