FLN शिक्षण के अंतर्गत जोन स्तरीय धनोरा केशकाल में बुनियादी शिक्षण का चार दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला कार्यक्रम समापन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गौतम कश्यप की रिपोट

नई शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत प्राथमिक शिक्षा में छात्र-छात्राओ में बुनियादी संख्याज्ञान व बुनियादी भाषाई कौशल को मजबूत करने हेतु जोन स्तरीय एफएलएन प्रशिक्षण संकुल केन्द्र- हायर सेकेंडरी धनोरा में आयोजित किया गया।जोन स्तरीय प्रशिक्षण में 11संकुल के समस्त प्राथमिक शालाओं से कक्षा पहली से तीसरी तक के पढ़ाने वाले शिक्षकों का प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित किया गया जिसमे DRG साथी गजेंद्र कश्यप,गणेश नेताम,पवन बघेल, के नेतृत्व में 11 संकुल के अंतर्गत बड़ेखौली,तोड़ासी, ईरागांव, कानागांव बुईकीजुगानार,बिंझे,बेलगांव, धनोरा,कोरकोटी, सवाला, बनियागांव,के संकुल समन्यक श्री रामसिंह नेताम,गजेंद्र कश्यप,राधेश्याम मंडावी,दिनेश मंडावी,भारत नागवंशी,नरसू मरकाम,मोगेंद्र साहू,दीपेश सेठिया,सतीश साहू, सियाराम मंडावी, एव विकासखंड शिक्षा अधिकारी,श्री सी.एल. मंडावी एव खंड स्रोत समन्वयक श्री प्रकाश साहू के निगरानी में चार दिवसीय एफएलएन प्रशिक्षण का
मुख्य योगदान रहा।जोन स्तरीय प्रशिक्षण में भाग लेनेवाले समस्त शिक्षक ज्ञान का उपयोग व विभिन्न नई गतिविधियों के माध्यम से शाला में छात्रों में गुणवत्ता बढ़ाएंगे।यह बात प्रशिक्षण मास्टर ट्रेनर गणेश नेताम गजेन्द्र कश्यप व पवन बघेल ने एफएलएन प्रशिक्षण के दौरान कही।

प्रथम चरण के प्रशिक्षण में शिक्षकों से कहा कि बुनियादी साक्षरता एवम संख्याज्ञान में छात्र-छात्राओं को मजबूत करना शिक्षा विभाग का प्रमुख लक्ष्य है।इसलिए प्रशिक्षण के माध्यम से नवीन अवधारणा के विषय बिंदुओं के प्रति सत्र प्रारम्भ में शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जा रहा है।शिक्षक इस अवधारणा के अनुरूप छात्रों को बुनियादी रूप से प्रारंभिक स्तर पर मजबूत करने पर विशेष ध्यान दें।उन्होंने इस दौरान कहा कि अब शिक्षा लक्ष्य केंद्रित है,अतः शिक्षक मनोयोग से समयावधि में दक्षताएं पूर्ण करने,कौशल विकसित करने एवम गुणवत्ता लाने के लिए कार्यशील रहे।इस चार दिवसीय एफएलएन प्रशिक्षण जिसमे क्लब जोन के शिक्षक प्रशिक्षित होने के लिए विकासखंड शिक्षा अधिकारी सी. एल. मंडावी, व खंड स्रोत समन्वयक एव हायर सेकंडरी स्कूल धनोरा प्राचार्य श्री काशीराम प्रधान के निगरानी में सफलता पुर्व समापन किया गया

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai