कोंडागांव जिले के विकासखंड बड़ेराजपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत हरवेल क्षेत्रो में अचानक गरज चमक के साथ पिछले तीन दिनों से रूक रूक कर बारिश हो रही है जिससे इस बार अच्छी बारिश का अनुमान लगाया जा रहा है उमस और गर्मी के साथ भी लोग परेशान हैं इसी कड़ी में हरवेल प्लाट पारा स्थित स्थानीय निवासी बोहर सेठिया के घर के पास अचानक बिजली पोल से गिरकर इमली के पेड़ से लटका हुआ है कभी भी बड़े हादसे हो सकते हैं इस रास्ते से हमेशा दो पहिए चार पहिया को गुजरते हुए देखा जा सकता है इस रास्ते से पड़ने वाले ग्राम कुलदाडिही, डिहीपारा, गम्हरी, धामनपुरी, पिटीसपाल, बालेंगा शामिल हैं अभी तक कोई विद्युत कर्मचारी अधिकारी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे है|










