पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर द्वारा दिये गये निर्देशानुसार बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर में 05 दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज श्री सुन्दरराज पी. एवं पुलिस अधीक्षक, बस्तर श्री शलभ कुमार सिन्हा द्वारा आज दिनांक 10.06.2024 को शौर्य भवन, पुलिस कोआर्डिनेशन परिसर, लालबाग जगदलपुर में संभाग स्तरीय आयोजित किये इस प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया।

🟣 प्रशिक्षण हेतु विषय विशेषज्ञ द्वारा बस्तर संभाग के समस्त जिले के अधिकारी एवं बल सदस्यों प्रशिक्षण दिया जावेगा।पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर द्वारा जारी निर्देषों के तहत केन्द्र की महत्वाकांक्षी योजना NAFIS (National Automated Finger Print Identification System) राज्य के समस्त जिलों में संचालित है, जिसके द्वारा फिंगर प्रिंट का आपराधिक रिकार्ड राष्ट्रीय स्तर पर सर्च हेतु डिजीलाईजेशन, स्टोरिंग एवं प्रोसेसिंग किया जा रहा है तथा स्केन ऑफ क्राईम में लिफ्टेड चांस प्रिंट का का पूर्व आपराधिक रिकार्ड से सर्च कर आरोपियों का पतासाजी किया जा रहा है। Scene of Crime Investigation, Finger/ Chance Print Lifting Basic Finger Print Science & NAFIS विषय पर शौर्य भवन, पुलिस कोआर्डिनेशन परिसर, लालबाग जगदलपुर दिनांक 10.06.2024 से दिनांक 14.06.2024 तक 05 दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में संभाग के सभी जिले के अधिकारी एवं कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जावेगा।

◾पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज सुन्दरराज पी. द्वारा बताया गया कि संपत्ति एवं शारीरिक अपराधों में विवेचना की स्तर को बेहतरीन करने हेतु पुलिस मुख्यालय के मार्गदर्शन अनुसार बस्तर पुलिस द्वारा लगातार विवेचक अधिकारी तथा अन्य बल सदस्यों को प्रशिक्षित की जा रही है। इस सिलसिले में फिंगर प्रिंट संबंधित यह प्रशिक्षण काफी उपयोगी साबित होगा। ◾पुलिस अधीक्षक, बस्तर श्री शलभ कुमार सिन्हा द्वारा अवगत कराया गया कि पुलिस विभाग के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों को बदलते हुये आपराधिक घटनाक्रमों की परिदृश्य हेतु अपने आपको जानकार व जागरूक बनाना अत्यंत आवश्यक है, तत्संबंध में लगातार विषय विशेषज्ञ के माध्यम से विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण शिविर आयोजित की जा रही है। जिससे पुलिस कार्यप्रणाली में सकारात्मक परिणाम लाया जा सके।

◾उल्लेखनीय है कि पूर्व में दिनांक 08/06/2024 को 01 जुलाई 2024 से प्रभावशील होने वाले तीन नवीन कानून क्रमशः भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम के संदर्भ में पुलिस एवं अभियोजन अधिकारियों का 01 दिवसीय प्रशिक्षण आयोजन किया गया था।

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai