*प्रशिक्षणार्थियों का मनोबल बढ़ाने के मकसद से पूर्व सैनिकों के द्वारा पिकनिक का आयोजन किया गया*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागाँव के तत्वाधान में संचालित ब्लॉक इकाई फरसगाँव के द्वारा निःशुल्क सैन्य प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन में प्रशिक्षण ले रहे प्रशिक्षणार्थियों के लिए बानगाँव घूमर गाँव मे पिकनिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया l फरसगाँव ब्लॉक में प्रशिक्षणार्थी लगातार पिछले तीन महीने से प्रशिक्षण ले रहे हैं लगातार प्रशिक्षण के बाद सभी प्रशिक्षणार्थियों का मनोबल बढ़ाने के मकसद से पूर्व सैनिकों के द्वारा पिकनिक का आयोजन किया गया l प्रशिक्षणार्थियों ने पिकनिक मे मटका फोड़, कुर्सी दौड़, जलेबी दौड़, एकल नृत्य, सामुहिक नृत्य, एकल गान, सामुहिक गान और कबड्डी में भाग लिया इसके बाद सभी को भोजन कराकर पिकनिक का समापन किया गया l पिकनिक कार्यक्रम को सफल बनाने में लाडो ज्वेलर्स के मालिक हरीश कुमार, आटो रिक्शा शो रूम के मालिक अभिषेक जयसवाल, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में कैशीयर सुश्री कंचन, यशोदा मरकाम,नरेश पुरोहित, गरीब साय मरकाम, गायत्री टेन्ट हाउस फरसगाँव, फोटोग्राफर डिसेनद बैद्य, गौतम पांडे, आदर्श और गुलाब कश्यप का सहयोग प्राप्त हुआ l इस अवसर पर अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद फरसगाँव के ब्लॉक सचिव रिकेश कुँवर, ब्लॉक उपाध्यक्ष बलदेव नेताम, पूर्व सैनिक मनमोहन प्रसाद, सेवारत सैनिक रूपेश कुमार, कमलेश नेताम, बस्तर फाइटर के जवान राजेश पांडे, हेमलाल मरकाम, सनत मरकाम सरंक्षक और निःशुल्क सैन्य प्रशिक्षण ले रहे कुल 185 प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai