बिजली नहीं, सिर्फ दर्शन दे रही सप्लाई” — विश्रामपुरी में हाहाकार, जनजीवन बेहाल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

विश्रामपुरी, कोंडागांव
विश्रामपुरी मुख्यालय सहित पूरे विकासखंड में इन दिनों बिजली व्यवस्था बदहाल हो चुकी है। हालात ऐसे हैं कि रात हो या दिन — बिजली सिर्फ “दर्शन” देने आती है और फिर गायब हो जाती है। लगातार हो रही बिजली कटौती से आम जनता, विद्यार्थी, किसान और व्यापारी सभी बुरी तरह परेशान हैं।
गांव-गांव में लोग अंधेरे और गर्मी से जूझ रहे हैं। विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है, किसान सिंचाई के लिए परेशान हैं, वहीं छोटे व्यापारी अपने व्यवसाय को लेकर चिंतित हैं। लोगों का कहना है कि इस भीषण गर्मी में बिजली का बार-बार जाना किसी बड़ी परेशानी से कम नहीं है।
इस गंभीर समस्या को लेकर पुर्व जनपद सदस्य गितेश पाण्डे ने भी कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि —
“बिजली विभाग की लापरवाही के कारण पूरे क्षेत्र की जनता त्रस्त है। ऐसा लग रहा है मानो सरकार को बदनाम करने में विभाग कोई कसर नहीं छोड़ रहा है।”
उन्होंने आगे मांग की कि बिजली आपूर्ति को तत्काल सुचारू किया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
जनता का सवाल:
आखिर कब सुधरेगी बिजली व्यवस्था?
क्या जिम्मेदार अधिकारी इस समस्या को गंभीरता से लेंगे या यूं ही जनता परेशान होती रहेगी?
अब देखने वाली बात होगी कि प्रशासन और बिजली विभाग इस मुद्दे पर कितनी जल्दी कार्रवाई करते हैं, या फिर विश्रामपुरी की जनता को ऐसे ही अंधेरे में जीना पड़ेगा…

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai