लक्ष्य निःशुल्क कोचिंग में प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए सफलता के गुरुमंत्र साझा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जिला पंचायत अकाउंट ऑफिसर गुलशन कुमार ने अभ्यर्थियों को किया प्रेरित

कोंडागांव।
जिला प्रशासन द्वारा युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी के लिए संचालित लक्ष्य निःशुल्क कोचिंग संस्थान में मार्गदर्शन सत्र का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत के अकाउंट ऑफिसर श्री गुलशन कुमार ने अभ्यर्थियों को सफलता के महत्वपूर्ण गुरुमंत्र दिए।

उन्होंने कहा कि अब जिले के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बाहर भटकने की जरूरत नहीं है, क्योंकि कोंडागांव में ही उच्च गुणवत्ता वाली निःशुल्क कोचिंग उपलब्ध कराई जा रही है। अनुभवी शिक्षकों के मार्गदर्शन में पिछले एक वर्ष में 84 अभ्यर्थी विभिन्न परीक्षाओं में सफल हो चुके हैं, जो संस्थान की प्रभावशीलता को प्रमाणित करता है।

श्री कुमार ने छात्रों को इंटरनेट, सोशल मीडिया और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का सकारात्मक उपयोग करने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि सही रणनीति के साथ AI और क्लास नोट्स का उपयोग पढ़ाई को अधिक सरल और प्रभावी बना सकता है।

आगामी 22 फरवरी को होने वाली CGPSC प्रीलिम्स परीक्षा को ध्यान में रखते हुए उन्होंने प्रभावी रिवीजन तकनीकें समझाईं और कठिन प्रश्नों को शांत मन से हल करने के तरीके बताए।

प्रश्नोत्तर सत्र में दिए गए प्रमुख मार्गदर्शन

नींद से बचने के लिए: अपने लक्ष्य को दृष्टि में रखें, इससे आलस्य स्वतः दूर होगा।

टाइम मैनेजमेंट: व्यवस्थित टाइम टेबल बनाकर नियमित अभ्यास करें।

परीक्षा में घबराहट: दो मिनट गहरी सांस लें और आत्मविश्वास बनाए रखें।

उन्होंने अभ्यर्थियों को बिना अलार्म के उठने की आदत विकसित करने तथा पढ़ाई के साथ हल्का मनोरंजन शामिल कर जीवन में संतुलन बनाए रखने की भी सलाह दी।

कार्यक्रम में SSC GD, व्यापम एवं अन्य भर्ती परीक्षाओं के पैटर्न पर चर्चा की गई और सफलता के मूल मंत्र साझा किए गए।

उल्लेखनीय है कि लक्ष्य निःशुल्क कोचिंग संस्थान, जिला पंचायत कार्यालय के पीछे, कोंडागांव में संचालित है, जहां वर्तमान में PSC, मंडी उपनिरीक्षक, परिवहन आरक्षक, SSC GD सहित कई प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जा रही है।

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai