बड़ेराजपुर। भारतीय जनता पार्टी मंडल बड़ेराजपुर द्वारा राष्ट्रवादी विचारक, अंत्योदय के प्रणेता एवं एकात्म मानववाद के प्रवर्तक पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि श्रद्धा एवं समर्पण भाव से मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा मंडल कार्यालय में किया गया, जहाँ कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की तथा उनके विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष लालाराम मरकाम ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय जी का दर्शन समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान पर आधारित है, जो आज भी भाजपा की नीतियों का मूल आधार है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में महामंत्री जीवन मानिकपुरी, नोहरू राम, राम मरकाम (सरपंच तितरवंड), जनपद प्रतिनिधि संदीप मरकाम, मोहर नेताम, श्यामलाल शोरी, सियाराम नेताम, दाऊराम मरकाम, बल्लाराम नेताम, शंकर यादव, माहत्मा नेताम, नानजात, मनोज मरकाम, हरीबंधु मरकाम सहित वरिष्ठ एवं सक्रिय भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री ने किया तथा अंत में राष्ट्रहित एवं संगठन मजबूती का संकल्प लिया गया।











