बालिका शिक्षा को बढ़ावा: ग्राम दहिकोंगा में 76 छात्राओं को निःशुल्क सायकल वितरण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कोंडागांव।
बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं कोंडागांव विधानसभा क्षेत्र की विधायक लता उसेंडी के मुख्य आतिथ्य में मंगलवार को ग्राम दहिकोंगा में बालिका शिक्षा को प्रोत्साहित करने हेतु विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर स्वामी आत्मानंद शासकीय उच्चतर माध्यमिक अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, दहिकोंगा की 76 छात्राओं को राज्य शासन की निःशुल्क सरस्वती सायकल योजना के अंतर्गत सायकलें वितरित की गईं। सायकल पाकर छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक सुश्री लता उसेंडी ने कहा कि बालिकाओं की शिक्षा समाज और राष्ट्र के विकास की नींव है। ग्रामीण क्षेत्रों में सायकल योजना से छात्राओं को विद्यालय आने-जाने में सुविधा मिलेगी, उनकी नियमित उपस्थिति बढ़ेगी और वे आगे चलकर उच्च शिक्षा की ओर आत्मविश्वास के साथ कदम बढ़ा सकेंगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य एवं बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के लिए निरंतर प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

इस अवसर पर विद्यालय परिवार की मांग को स्वीकार करते हुए शाला भवन में अतिरिक्त कक्ष निर्माण हेतु 20 लाख रुपए की राशि स्वीकृत करने की घोषणा भी विधायक द्वारा की गई, जिससे विद्यालय की अधोसंरचना को मजबूती मिलेगी।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रीता शोरी, जनपद सदस्य मोमबत्ती बघेल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य बाल सिंह बघेल, लुभा सिंह नाग, हितेंद्र झा, महेंद्र पारेख, झूमक दीवान, संतोष पात्रे सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। साथ ही अधिकारी-कर्मचारी, शिक्षकगण, विद्यालय के विद्यार्थी, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन कार्यक्रम में शामिल हुए।

समारोह के अंत में अतिथियों ने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया।

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai