भोंगापाल में एक कुंडीय गायत्री महायज्ञ के साथ नवजात का नामकरण संस्कार संपन्न

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भोंगापाल | बड़ेडोंगर

बड़ेडोंगर ग्रामीण क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार राजमन नाग को द्वितीय पुत्र रत्न की प्राप्ति होने पर ग्राम भोंगापाल में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ एक कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं नामकरण संस्कार का भव्य आयोजन किया गया। धार्मिक वातावरण और मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुए इस आयोजन में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक पदाधिकारी एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में सेवक राम नेताम (पूर्व विधायक केशकाल एवं भाजपा जिला अध्यक्ष, कोंडागांव) विशेष रूप से शामिल हुए। उन्होंने नवजात शिशु को सप्रेम भेंट प्रदान कर आशीर्वाद दिया तथा माता-पिता को शुभकामनाएं देते हुए शिशु के उज्ज्वल, स्वस्थ एवं प्रगतिशील भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर बस्तर संभाग सरपंच संघ अध्यक्ष झाड़ी राम सलाम, पूर्व मंडल अध्यक्ष हेमचंद देवांगन, पूर्व सांसद प्रतिनिधि एवं बड़ेराजपुर मंडल अध्यक्ष लालाराम मरकाम, यदुदास मानिकपुरी, सुखदेव सोरी सहित अनेक जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने नवजात शिशु को चिरंजीवी एवं प्रगतिशील जीवन का आशीर्वाद प्रदान किया।

धार्मिक अनुष्ठान का संचालन एक कुंडीय गायत्री महायज्ञ टोली द्वारा किया गया, जिसमें शिवशंकर नाग एवं सोपसिंह कोर्राम के नेतृत्व में वैदिक मंत्रोच्चार व भक्ति संगीत के माध्यम से कार्यक्रम को गरिमामय बनाया गया। ग्राम के सरपंच सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भी सहभागिता निभाई।

उल्लेखनीय है कि इस प्रकार के धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों से नवजात शिशु को आध्यात्मिक आशीर्वाद प्राप्त होता है तथा समाज में एकता, समरसता एवं सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। उपस्थित अतिथियों ने सौ वर्ष की अखंड दीप शताब्दी समारोह के पावन अवसर पर आयोजित इस नामकरण संस्कार की सराहना की।

अंत में, राजमन नाग एवं उनके परिवार को उपस्थित सभी जनों ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai