खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 जिले में अब तक 6.91 लाख क्विंटल से अधिक धान की खरीदी अवैध परिवहन पर सख्ती—1278 क्विंटल धान व 6 वाहन जब्त

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

लक्ष्मीनाथ नाग

कोण्डागांव, 11 दिसम्बर 2025।
राज्य शासन के निर्देशानुसार खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत जिले में धान उपार्जन कार्य सुचारू एवं पारदर्शी रूप से जारी है। किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए उपार्जन केंद्रों में इलेक्ट्रॉनिक तौल उपकरण, आद्रता मापक यंत्र सहित सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।

खाद्य अधिकारी श्री नवीन श्रीवास्तव ने बताया कि जिले के 67 उपार्जन केंद्रों में गुरुवार तक कुल 6,91,965 क्विंटल धान खरीदा जा चुका है। इनमें सबसे अधिक खरीदी करने वाले केंद्रों में—

बहीगांव – 23,279 क्विंटल

गम्हरी – 22,049.20 क्विंटल

विश्रामपुरी – 21,994 क्विंटल

सलना – 20,462 क्विंटल

अरण्डी – 20,079 क्विंटल

का प्रमुख रूप से योगदान रहा।

अवैध परिवहन व भंडारण पर कड़ी कार्रवाई

खरीफ विपणन के दौरान जिले में धान के अवैध परिवहन और भंडारण पर सख्त निगरानी रखी जा रही है। अब तक 28 प्रकरणों में कुल 1,278 क्विंटल धान जब्त किया गया है, जिसकी कीमत 30 लाख रुपए से अधिक है। इसके साथ ही 6 वाहनों को भी जब्त किया गया है।

शासन एवं जिला प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि अवैध गतिविधियों पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी तथा धान खरीदी प्रक्रिया को पूर्णत: पारदर्शी व सुरक्षित बनाया जाएगा।

filter: 0; jpegRotation: 0; fileterIntensity: 0.000000; filterMask: 0; module:1facing:0;
hw-remosaic: 0;
touch: (0.3386023, 0.3386023);
modeInfo: ;
sceneMode: 32768;
cct_value: 0;
AI_Scene: (1, -1);
aec_lux: 0.0;
hist255: 0.0;
hist252~255: 0.0;
hist0~15: 0.0;

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai