उरंदाबेड़ा साप्ताहिक बाजार में चला पुलिस का चलित थाना ग्रामीणों को साइबर अपराध, महिला सुरक्षा व यातायात नियमों की दी गई महत्वपूर्ण जानकारी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

लक्ष्मीनाथ नाग

उरंदाबेड़ा में पुलिस अधीक्षक पंकज चंद्रा (भा.पु.से.) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कौशलेन्द्र देव पटेल (रा.पु.से.) के मार्गदर्शन में, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) रूपेश कुमार (रा.पु.से.) के पर्यवेक्षण में ग्राम उरंदाबेडा बेड़ा में साप्ताहिक बाजार में जागरूकता अभियान थाना पुलिस टीम ने आज दिनांक 10 दिसंबर 2025 को साप्ताहिक बाजार परिसर में चलित थाना लगाकर ग्रामीणों को सुरक्षा संबंधी विभिन्न महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान कीं। बढ़ते साइबर अपराधों और सामाजिक सुरक्षा चुनौतियों को देखते हुए पुलिस द्वारा चलाया गया यह जन-जागरूकता अभियान ग्रामीणों के लिए अत्यंत उपयोगी साबित हुआ।

पुलिस अधिकारियों ने बाजार में उपस्थित लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि आजकल ऑनलाइन ठगी के मामलों में तेजी आई है, ऐसे में किसी भी अनजान व्यक्ति को ओटीपी, एटीएम कार्ड नंबर, बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी साझा न करें। पुलिस टीम ने बताया कि साइबर अपराधी कई प्रकार के प्रलोभन या धमकियों के जरिए लोगों को जाल में फँसाते हैं, इसलिए सतर्कता ही सबसे बड़ा सुरक्षा कवच है।

इसके साथ ही महिला एवं नाबालिक बालक–बालिकाओं से संबंधित अपराधों पर भी विस्तृत चर्चा की गई। पुलिस ने ग्रामीणों से अपील की कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि, छेड़छाड़, उत्पीड़न या अपराध की जानकारी मिलते ही तत्काल थाना या डायल 112 में सूचना दें, ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके।

यातायात सुरक्षा के तहत पुलिस ने लोगों को सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के उपाय बताएं। ग्रामीणों को बाइक चलाते समय हेलमेट और चारपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का अनिवार्य उपयोग करने समझाइश दी गई। साथ ही नाबालिक बच्चों को वाहन न सौंपने, तेज गति से वाहन न चलाने और शराब पीकर वाहन न चलाने की कड़ी चेतावनी भी दी गई।

चलित थाना कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीम ने ग्रामीणों से उनकी समस्याएं भी सुनीं और कई मुद्दों पर तत्काल समाधान उपलब्ध कराया। लोगों ने पुलिस द्वारा किए जा रहे इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से आमजन में कानून व सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ती है।

थानाप्रभारी रोशन कौशिक उरंदाबेड़ा द्वारा बताया गया कि आगे भी ग्रामीण क्षेत्रों में चलित थाना लगाकर इस प्रकार के जन-जागरूकता और संवाद कार्यक्रमों को नियमित रूप से जारी रखा जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोगों तक सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी पहुंचा सके।ग्रामिणों को नशा मुक्ति भारत अभियान के बारे में बताकर नशा करने के साधनों शराब, तम्बाकु, गुड़ाखू, बीड़ी सिगरेट का सेवन नहीं करने हिदायत दिया गया। थाना अनंतपुर पुलिस के द्वारा जागरूकता अभियान निरंतर जारी रखकर ग्रामिणों को समझाईश दिया जा रहा है

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai