भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन जयंती समारोह में विधायक नीलकंठ टेकाम की गरिमामयी उपस्थिति

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

लक्ष्मीनाथ नाग

बोरगांव (केशकाल), 28 अक्टूबर 2025
कलार समाज भवन, बोरगांव (केशकाल) में आज ब्लॉक स्तरीय “श्री राजराजेश्वर भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन जयंती” समारोह का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में केशकाल विधानसभा के विधायक नीलकंठ टेकाम उपस्थित रहे। उन्होंने भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन की पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

अपने संबोधन में विधायक टेकाम ने कहा —

“समाज की एकता, संगठन और संस्कृति ही उसकी सच्ची पहचान है। शिक्षित और संगठित समाज ही प्रगति के पथ पर अग्रसर हो सकता है।”

उन्होंने समाज के युवाओं से शिक्षा, संस्कार और सामाजिक सहयोग के क्षेत्र में अग्रसर होने का आह्वान किया।

इस अवसर पर समाज की ओर से दो मांग पत्र विधायक श्री टेकाम को सौंपे गए —
जिसमें समाज भवन परिसर में व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स निर्माण सहित अन्य आवश्यक मांगें प्रमुख रहीं।
विधायक टेकाम ने इन प्रस्तावों पर शीघ्र कार्रवाई और निर्माण कराने की घोषणा करते हुए समाज को भरोसा दिलाया कि जनहित के इन कार्यों को प्राथमिकता से पूरा किया जाएगा।

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष त्रिनाथ दीवान, ब्लॉक अध्यक्ष दीपेश सेठिया, ब्लॉक सचिव भवसागर बघेल, ब्लॉक युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष रोशन सिन्हा, समाज के पदाधिकारीगण, महिला मंडल, वरिष्ठजन एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन समाज के पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से किया और अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ व शाल से सम्मानित कर किया गया।

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai