कन्या आश्रम में दर्दनाक हादसा — 10 वर्षीय बच्ची की संदिग्ध मौत, गले में टाई फँसने से दम घुटने की आशंका

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

लक्ष्मीनाथ नाग

माकड़ी ब्लॉक के काटागांव स्थित कन्या आश्रम में शुक्रवार की सुबह एक दर्दनाक हादसे ने सभी को दहला दिया। आश्रम में निवासरत 10 वर्षीय छात्रा चंपा नेताम, पिता रामचंद्र नेताम (ग्राम बिवला), बेहोशी की हालत में पाई गई। तत्काल उसे स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 9 बजे सभी छात्राओं ने नाश्ता कर खेलकूद शुरू किया था, तभी अचानक सहेलियों ने चंपा को बेहोश देखा। घटना की जानकारी तुरंत स्टाफ को दी गई। अधीक्षिका और कर्मचारियों ने तत्काल बच्ची को उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी।

प्रारंभिक आशंका के अनुसार गले में टाई फँसने से दम घुटने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा।
घटना के बाद से आश्रम परिसर में शोक का माहौल है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai