लक्ष्मीनाथ नाग
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए हुए आरक्षण के बाद पार्टी से समर्पित दावेदार अपने क्षेत्र में लगातार दौरे कर पार्टी के प्रति माहौल बनाने में लग गए हैं। वहीं चुनाव लड़ने हेतु दावेदारों के नाम सामने आने लगे हैं। जिसमें बड़ेराजपुर क्षेत्र क्रमांक चार से पूर्व सांसद प्रतिनिधि लाला राम मरकाम जो की पूर्व सांसद माननीय मोहन मण्डावी जी के करीबी माने जाते हैं। वहीं गायत्री परिवार से जुड़े होने के कारण सभी धार्मिक संगठन में प्रभावशील है इसका भी फायदा पार्टी को मिलेगा। और भारतीय जनता पार्टी की समर्पित कार्यकर्ता के रूप में वर्षों से पार्टी में जुड़े हुए हैं। लाला राम मरकाम ने जिला पंचायत चुनाव लड़ने का फैसला किया है जिनका क्षेत्र क्रमांक चार बड़ेराजपुर में ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ, मृदु भाषी शिक्षित मिलनसार जनाधार हैं। जिसका फायदा पार्टी को मिलेगा और संगठन में जो भी जिम्मेदारी दी गई थी पार्टी के लिए समर्पित होकर उन्होंने काम किया था। जैसे उन्हें विश्वास से भारतीय जनता पार्टी उन्हें अधिकृत प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ने का मौका देगी।










