प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2024 से सम्मानित जूडो खिलाड़ी हेमबती नाग ने कलेक्टर से की भेंट

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रिपोर्ट गौतम कश्यप
कोण्डागांव प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित राष्ट्रीय जूडो खिलाड़ी हेमबती नाग ने गत दिवस कलेक्टर कुणाल दुदावत से सौजन्य भेंट की। उल्लेखनीय है कि कोंडागांव की होनहार बेटी हेमबती को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा ‘प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2024‘ से सम्मानित किया गया है।
कलेक्टर दुदावत ने हेमबती को इस उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा, ष्यह तो सिर्फ शुरुआत है। मेहनत और लगन के बल पर आपको इस क्षेत्र में और भी ऊंचाइयों तक पहुंचना है। इसी तरह मेहनत करते हुए आगे बढ़ते रहें और जिले व राज्य का गौरव बढ़ाए।

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai