त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव : 28 दिसंबर को जिला, जनपद और ग्राम पंचायतों का आरक्षण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

लक्ष्मीनाथ नाग
कोण्डागांव में छत्तीसगढ़ पंचायत राज अधिनियम 1993 के प्रावधान एवं विभागीय अनुदेश एवं निर्देशों के परिपालन में त्रिस्तरीय पंचायती राज संस्थाओं के परिसीमन की कार्यवाही पूर्ण करा ली गई है। जिले के ग्राम पंचायत के वार्ड, सरपंच, जनपद पंचायत के सदस्यों, जनपद पंचायत अध्यक्ष, जिला पंचायत के सदस्यों का आरक्षण किया जाना है। जिले में त्रिस्तरीय पंचायत राज संस्थाओं के चुनाव के लिए वार्ड और पदों का आरक्षण की कार्यवाही 28 दिसंबर को किया जाएगा। कलेक्टर कुणाल दुदावत द्वारा इसके लिए अधिसूचना जारी कर दी गयी है।
जिले के ग्राम पंचायतों के सरपंच, वार्ड पंचों का आरक्षण की प्रक्रिया जनपद पंचायत कोण्डागांव, माकड़ी, फरसगांव, केशकाल, बड़ेराजपुर के सभाकक्ष में 28 दिसम्बर 2024 दिन शनिवार को सुबह 11 बजे से शुरू होगी। जबकि जिला पंचायत सदस्य और जनपद पंचायत अध्यक्ष व सदस्य पदों के आरक्षण की कार्यवाही कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में 28 दिसंबर 2024 को सुबह 12 बजे से होगी।

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai