लक्ष्मीनाथ नाग
शासन के मंशानुरूप कोंडागांव जिला के बड़ेराजपुर ब्लाक के संकुल केंद्र हरवेल में 18 दिसंबर को संकुल स्तर में गुरु घासीदास जयंती की जयंती बड़े धूमधाम से मनाई गई, जिसमें संकुल के 11 विद्यालयों के विद्यार्थियों ने शिरकत की,,इस कार्यक्रम बौद्धिक कार्यक्रम के अंतर्गत चित्रकला,निबंध,रंगोली, तात्कालिक भाषण की प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया,,,सभी माध्यमिक एवं हायर सेकेंडरी विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा बहुत बेहतरीन पंथी नृत्य प्रस्तुत किया गया जो विकास खंड शिक्षा अधिकारी श्री कंवल सिंह पोया के मुख्य आथित्य में हुआ।इस कार्यक्रम में संकुल प्राचार्य श्री जयराम मरकाम जी संकुल समन्वयक श्री पुरुषोत्तम नायक के अलावा सभी शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहे











