लक्ष्मीनाथ नाग
कोण्डागांव जिले के जनपद पंचायत माकडी अन्तर्गत धारली एवं अनंतपुर में महत्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना अंतर्गत 02 रोजगार सहायक को कर्तव्य में लापरवाही बरतने के कारण तत्काल प्रभाव से सेवा समाप्त किया गया है। इस संबंध में कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के निर्देशानुसार मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत माकड़ी द्वारा जारी आदेश के अनुसार कार्यालय जिला पंचायत कोण्डागांव द्वारा जिले के ग्राम पंचायत अनतपुर में कार्यरत रोजगार सहायक विनोद कुमार मण्डावी और ग्राम पंचायत धारली में कार्यरत रोजगार सहायक रंजन नेताम द्वारा मनरेगा कार्यों में रूची नहीं लेने, अनुपस्थित रहने, निर्माण कार्यों में प्रगति नहीं लाने, कार्यों के प्रति लापरवाही एवं उदासीनता पर तत्काल प्रभाव से उन दोनों की सेवा समाप्त कर दिया गया है।










