शिक्षक पालक मेघा बैठक हाई स्कूल प्रांगण में हुआ संपन्न”

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भानू ठाकुर

दो संकुल का सयुक्त रूप से हुवा शिक्षक पालक मेघा बैठक
माकड़ी:-शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय श्यामपुर प्रांगण में शिक्षक पालक मेघा बैठक का आयोजन किया गया जिसमें शामपुर व मारागांव संकुल के शिक्षक शिक्षिकाएं समेत पालक महिला पुरुष समेत सैकड़ो की संख्या में आये हुए थे बैठक का शुरुआत सर्वप्रथम विद्या की देवी मां सरस्वती की छायाचित्र पर पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया फिर शासन के निर्देश अनुसार 12 बिंदुओं पर चर्चा की गई मुख्य रूप से सरकार की जो योजनाएं हैं छात्र-छात्राओं के लिए उनका लाभ किस तरह से बच्चों को मिले तथा जाति प्रमाण पत्र छात्रवृत्ति मध्यान्ह भोजन नियमित अनुपस्थित एवं लंबी अनुपस्थित रहने वाले छात्र-छात्राओं के बारे में पालकों के साथ विचार मंथन किया गया तथा छात्र-छात्राओं के मूल समस्याओं के बारे में चर्चा कर समाधान करने का निर्णय लिया गया शिक्षाविद के रूप में राष्ट्रपति पुरस्कार आदरणीय आर.के.जैन जिला कोंडागांव के द्वारा उद्बोधन में उन्होंने कहा कि शिक्षा ही एक ऐसा ज्ञान है जो समस्त समस्याओं का समाधान कर सकता है शिक्षा के बिना संपूर्ण जीवन अधूरा है हम सब शिक्षक पालक समन्वय स्थापित कर समस्त छात्र-छात्राओं के समस्याओं को सुलझा कर शारीरिक एवं मानसिक विकास कर विद्यार्थी का संपूर्ण विकास कर सकते हैं संकुल प्राचार्य अनूप कुमार विश्वास के द्वारा विद्यालय के सभी समस्याओं के बारे में अवगत कराते हुए उन्होंने कहा कि जब तक पालक छात्र की समस्याओं के बारे में नहीं समझेंगे और शिक्षकों के साथ मिलकर चर्चा नहीं करेंगे तब तक हम छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास नहीं कर सकते वह पूर्व छात्र व पंच भानु प्रताप ठाकुर के द्वारा अपनी सफलता के बारे में बालकों को बताते हुए कहा यदि एक छात्र मेहनत करें तो उनके सामने कोई भी समस्या आए उन समस्याओं से लड़कर आगे बढ़ सकता है और सफलता प्राप्त कर सकता है संकुल समन्वयक अमिता मिश्रा के द्वारा शिक्षा मनोविज्ञान के बारे में बताया की सब शिक्षकों छात्र-छात्राओं के स्थिति को समझना होगा और उसके हिसाब से हमें पढ़ाई कराना होगा जिससे छात्र-छात्राएं आसानी से उत्साह पूर्वक विद्या अध्ययन कर सकेंगे संकुल समन्वयक मारागांव के रामदेव कौशिक के द्वारा शिक्षक पालक मेघा बैठक के उद्देश्य के बारे में बताते हुए उन्होंने प्रतिवेदन पढ़कर सुनाया गया तथा ज्ञानवर्धक सुझाव दिया की अच्छे संस्कार से जीवन में आगे बढ़ सकते हैं संस्कार के बिना शिक्षा अधूरा है शिक्षा के साथ-साथ संस्कार का होना भी आवश्यक है क्योंकि हमारा भारत देश संस्कार के नाम से जाना जाता है आज के युवाओं में संस्कार एवं नैतिक पतन होते जा रहा है जिससे हम सब का कर्तव्य बनता है इसे सुधार करे कार्यक्रम के संचालन कर रहे सहदेव सिदार के द्वारा उन्होंने अपना विचार प्रगट किया और कहा कि सरकार के द्वारा पूरे छत्तीसगढ़ में एक साथ शिक्षक पालक मेघा बैठक का आयोजन किया जा रहा है जो एक महत्वपूर्ण योजना साबित होगा क्योंकि आज यहां पर जो बृहद रूप में पालक उपस्थित हुए हैं और उत्साह के साथ अपना विचार सबके सामने रख रहे हैं निश्चित ही पालक शिक्षक में समन्वय स्थापित कर संयुक्त रूप से सभी समस्याओं का समाधान किया जा सकता है इस तरह से कई पालकों ने अपना विचार प्रकट किया कार्यक्रम में मुख्यरुप से ग्राम पंचायत श्यामपुर सरपंच श्रीमती टोकेश्वरी नेताम,उपसरपंच सुगनलाल पांडे,
ग्राम पंचायत मारागांव सरपंच
राजेंद्र नेताम, ग्राम पंचायत पाथरी सरपंच श्रीमती खेमबती नेताम,ग्राम पंचायत सलना सरपंच श्रीमती बिरंतीन कोर्राम सभी पंचगंण एवं दस गांव के पाकल समेत, जनपद स्कूल के प्राचार्य हरीश कुमार सोरी,हीरालाल मेहर,योगिता विश्वास, सिया पोयाम,दिव्या देवांगन,जयप्रकाश पोयाम,भरत देवांगन,धरम नायक,घडवा राम सोरी, वीरेंद्र मरकाम,कमलेश मरकाम,देविका पटेल,संगीता मंडावी,चन्द्रभान बघेल,निलमा मिश्रा कुंती नेताम, सुश्री रश्मि चंद्रवंशी, गीता ठाकुर विनीता सेठिया,सुश्री मुस्कान गुप्ता, प्रवीण सिंह,पूजा सना, कविता कोर्राम,हिमांशी गोलछा,दिव्या नेताम साखी देवांगन, उपप्राचार्य श्यामलाल नेताम,बी,आर मंडावी,सर राजेश नेताम,अनिल पैकरा समेत सभी शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थे

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai