लक्ष्मीनाथ नाग
छत्तीसगढ़ समर्थन मूल्य धान खरीदी कंप्यूटर ऑपरेटर संघ के पदाधिकारी ने तीन दिवसीय धरना प्रदर्शन और मांग पूरी नहीं होने पर अनिश्चितकालीन आंदोलन की सूचना कलेक्टर सहित आठ अधिकारियों को दी है इस संबंध में प्राप्त जानकारी के मुताबिक कंप्यूटर ऑपरेटर संघ दो सुत्रीय मांग कर रहे हैं। इसमें प्रमुख रूप से संविदा वेतनमान एवं बोनस भत्ता भविष्य निधि लागू करने, पिछले खरीदी वर्ष 2023- 24 कर सात माह का वेतन तत्काल जारी किया जाए, साथ ही ऑपरेटरों की मासिक नियमित रूप से वेतन भुगतान करने की व्यवस्था की जाए। इस प्रकार दूसरे प्रमुख मांग यह है की कंप्यूटरीकृत क धान खरीदी की स्थापना 2007 से की गई है प्रथम नियुक्ति दिनांक के अनुसार समस्त ऑपरेटर को नियम बनाकर एक निश्चित विभाग से संविलियन कर नियमितीकरण किए जाने की मांग की है की गई है। विदित हो कि प्रदेश भर के सहकारी समिति के धान उपार्जन केदो में कार्यरत 2739 डाटा एंट्री ऑपरेटर इस अनिश्चितकालीन हड़ताल में शामिल होंगे। जिसमें वर्तमान में चल रहे किसानों की जनकल्याणकारी शासन की महत्वपूर्ण योजनाएं प्रभावित होंगे ।कंप्यूटर ऑपरेटर संघ कोंडांगांव पहुंच कर जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के नोडल अधिकारी जापान दिया गया है।येजेंद्र सरोज अध्यक्ष संदीप साहू उपाध्यक्ष अभिन नाग सचिव पीलेश्वर पांडे कोषाध्यक्ष मीडिया प्रभारी लीलाशंकर साहू संरक्षक पवन तिवारी कमलेश यादव लता पटेल, धनेश्वर, वासुदेव ,श्यामलाल मरकाम दुर्योधन दीवान, नारायण ठाकुर,सहित अन्य पदाधिकरी व सदस्य मौजूद रहे।










