प्राथमिक स्तर शिक्षकों का 4 दिवसीय जोन स्तरीय प्रशिक्षण जोन हरवेल विकास खंड बडे़राजपुर में सम्पन्न हुआ ।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

लक्ष्मी नाग

प्राथमिक स्तर शिक्षकों का 4 दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न
नई शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत FLN के उद्देश्य एवं लक्ष्य की प्राप्ति को मूर्त रूप देने SCRT के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए जिला कोंडागाँव के बडेराजपुर ब्लाक के अंतर्गत जोन हरवेल जिसमे 5 संकुल संकुल केन्द्र धामनपुरी, हरवेल बड़बत्तर, गमहरी, तितरवण्ड के सभी प्राथमिक विद्यालय में अध्यापन कराने वाले 73 शिक्षकों ने 4 दिन तक शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हरवेल में FLN का प्रशिक्षण प्राप्त किया ,जिसमें जिला स्तर से प्रशिक्षण प्राप्त किये DRG श्री पुरुषोत्तम नायक,हीरालाल बघेल एवं गोपी राम सेन ने गतिविधियों के माध्यम से शिक्षण के नए तरीकों से रूबरू करवाया,,इस प्रशिक्षण में पांचो संकुल के संकुल समन्वयक श्री रामप्रसाद नेताम,श्री जामो राम मरकाम, श्री संतोष नेताम,श्री बनसिंग मरकाम भी उपस्थित रहे,,प्रशिक्षण में खण्ड शिक्षा कार्यालय बडेराजपुर से खंड शिक्षा अधिकारी श्री के. एस. पोया एवं सहायक खंड शिक्षा अधिकारी श्री गजेंद्र कुमार ठाकुर तथा खण्ड स्त्रोत कार्यालय बडेराजपुर से खण्ड स्त्रोत समन्वयक श्री प्रेमलाल यादव एवं BRP श्री मनोज कुशवाहा की सतत निगरानी एवं विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।जोन हरवेल,
जिसके अंतर्गत संकुल केंद्र हरवेल, धामनपुरी, बड़बत्तर, गम्हरी और तीतरवंड।, प्राथमिक विद्यालय के समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं ने 10/06/2024 से 13/06/2024 तक चार दिवसीय FLN प्रशिक्षण में भाग लिया।

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai