विधायक नीलकंठ टेकाम प्रत्येक गुरुवार को जन दर्शन लगाकर विधानसभा की जनता से रूबरू होने का फैसला लिया था जिसके तारतम्य में में आज सुबह 11:00 बजे से जन दर्शन का कार्यक्रम शुरू हो गया है विधानसभा क्षेत्र से सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण एवं आमजन अपनी समस्याओं को लेकर विधायक से रूबरू हो रहे हैं। लोगों की समस्या के निराकरण के लिए विधायक के बंगले पर विधानसभा स्तर के सभी विभाग के अधिकारी उपस्थित हैं ।
लोगों की समस्या के निराकरण लिए पंजीयन काउंटर भी लगाया गया है जहां पर आवेदन पत्र लिखकर लोग अपनी समस्या विधायक तक पहुंचा रहे हैं ,केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम ने उन समस्याओं को जिन्हें त्वरित निराकृत किया जा सकता है विभाग से तुरंत निराकरण करने का आदेश दिया है एवं उन बड़ी समस्याओं को जिनमें निराकरण में कुछ वक्त लगेगा विभागों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं विधायक बंगले में बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं विधानसभा क्षेत्र की जनता अपनी समस्याओं को लेकर विधायक से मिलने पहुंची है जन समस्या निवारण शिविर में पहुंचे समस्त ग्रामीण एवं जनता के लिए भोजन की व्यवस्था की गई है शिकायत लेकर समस्या लेकर आने वाले ग्रामीणों को चाय एवं ठंडे पानी की व्यवस्था भी की गई है विधायक एक-एक कर सब की समस्याओं को सुनकर उसका निराकरण करने में लगे हैं।










