पार्षद ललित देवांगन ने निवेदन किया वार्ड वासियों को ज्यादा से ज्यादा वृक्षारोपण के लिए

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कोंडागांव– नगर पालिका कोण्डागाँव के सरगीपाल वार्ड के पार्षद ललित देवांगन ने वार्ड वासियों व नगर वासियों को ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने के लिए निवेदन व आव्हान किया है,पार्षद ललित कहते हैं कि लगातार बढ़ रहे तापमान के चलते अब आने वाले दिनों में अगर अभी से जागरूकता ला कर वृक्षारोपण नहीं किया गया तो स्थिति और भी भयावह हो जाएगी, इसके लिए उन्होंने वार्ड में संरक्षित उद्यानों में व वार्ड के मार्गों के दोनों और छायादार व फ़लदार वृक्ष लगाने के लिए अपने साथ वार्डवासियों को आमंत्रित किया है, पार्षद ललित देवांगन ने कहा कि आने वाले दिनों में मानसून के प्रारंभ होते ही मुहिम चगाकर लगातार वृक्षारोपण किया जाएगा जिससे कि वार्ड हरा-भरा हो सके वही इस कार्य के लिए उन्होंने वार्ड वासियों को ज्यादा से ज्यादा श्रमदान कर वृक्षारोपण के लिए पहुंचकर वार्ड को हर भरा करने के लिए अपील किया है

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai