बडे़राजपुर ब्लाक में सभी जगह वृक्षारोपण किया गया।
प्रत्येक साल पांच जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है।
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गम्हरी वा हरवेल के सरपंच और ग्रामीणों ने पौधे लगाकर सभी लोगों से ये अपील किया कि हमारे जीवन एवं हमारे आने पीढ़ी के लिए एक अच्छा वातावरण का निर्माण करने हेतु हमें एक पौधे अवश्य लगाकर देखभाल करना चाहिए। आज भीषण गर्मी जो झेलने मजबूर हैं तापमान में लगातार बढ़ोतरी के चलते लू से लोग परेशान हैं वहीं कई जगह लोगों की लू से मौत तक होने की खबरें हैं। साथ ही बारिश की दिनों दिन कमी हमारे आने वाली पीढ़ियों के लिए एक विकराल समस्या होगी। इस लिए हम सभी को अभी से एक एक पौधे लगाकर उनकी देखभाल करनी चाहिए जिससे प्रकृति का संतुलन बना रहे। हम अभी से ये प्रयास करेंगे तब कहीं जाकर आने वाले समय में हम इस भीषण गर्मी से बच पायेंगे। अतः हम सभी संकल्प लें कि हम सब एक एक पौधे लगाकर उनकी देखभाल अवश्य करें। पर्यावरण का अर्थ संपूर्ण प्राकृतिक परिवेश से है जिसमें हम रहते हैं। इसमें हमारे चारों ओर के सभी जीवित और निर्जीव तत्व शामिल हैं, जैसे कि हवा, पानी, मिट्टी, पेड़-पौधे, जानवर और अन्य जीव-जंतु। पर्यावरण के घटक परस्पर एक-दूसरे के साथ जुड़कर एक समग्र पारिस्थितिकी तंत्र का निर्माण इसी बिच हरवेल (डिहीपारा) प्रांगण में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 5 जुन को आदिवासी युवा संगठन डिहीपारा के द्वारा फलदार पौधा मुनगा अमरूद आम का पौधा लगाया गया जिसमें प्रमुख रूप से मौजूद रहे दिनेश नेताम, मंगलू मरकाम, बिन्थुराम, श्रवन, अमीला, विक्रती, हेमबाई, सावित्री, दिलेश्वरी, संध्या, अमरतीन एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे |










