Himachal Pradesh Exit Polls 2024 LIVE : हिमाचल प्रदेश में फिर से BJP का क्लीन स्वीप…या 10 साल बाद खाता खुलेगा कांग्रेस?

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

BJP-Congress Seats in Exit Poll Result 2024: हिमाचल प्रदेश में लोकसभा चुनाव के लिए वोटिंग चल रही है. प्रदेश में चार लोकसभा सीटों पर वोटिंग चल रही है. दोपहर तीन बजे तक 60 फीसदी के करीब वोटिंग हो चुकी थी. ऐसे में अब एग्जिट पोल पर सबकी नजरें हैं. हिमाचल प्रदेश के लिए शाम साढ़े बजे एग्जिट पोल के नतीजे घोषित किए जाएंगे. पहाड़ी राज्य में कांग्रेस और भाजपा में ही मुख्य मुकाबला है. यहां पर कोई तीसरी पार्टी नहीं है.

बीते चुनाव का एग्जिट पोल

हिमाचल प्रदेश में लोकसभा के लिए मंडी, कांगड़ा, शिमला और हमीरपुर सीटें हैं. यहां पर बीते चुनाव 2019 में भाजपा ने क्लीन स्वीप किया था. इससे पहले 2019 में भी यहां पर चारों सीटें भाजपा के खाते में गई थी. अहम बात है कि हिमाचल में दोनों चुनावों में एग्जिट पोल के नतीजे भाजपा के पक्ष में थे और बाद में चुनाव परिणाम भी कुछ वैसा ही आया था.

गौरतलब है एग्जिट पोल वह होता है जब मतदाता वोटिंग के बाद निकाल कर अपनी राय रखता है और उसके आधार पर विभिन्न एजेंसियां परिणामों का अनुमान साइंटिफिक डेटा सर्वेक्षण के आधार पर निकालती हैं. इसमें मोटे तौर पर अनुमान लगता जाता है कि किस पार्टी या कौन उम्मीदवार चुनवाव जीत रहा है.

कितनी फीसद वोटिंग हुई थी

गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश में साल 2019 के लोकसभा चुनाव में 72.42 फीसदी और साल 2022 के विधानसभा चुनाव में 75.78 फीसदी मतदान हुआ था. साल 2014 के लोकसभा चुनाव में हिमाचल प्रदेश में 64.4 फीसदी मतदान हुआ था. हिमाचल प्रदेश में शिमला सीट से भाजपा सुरेश कश्यप और कांग्रेस के विनोद सुल्तानपुर, मंडी से बॉलीवुड एक्टर कंगना रनौत और कांग्रेस के विक्रमादित्य सिंह, कांगड़ा से भाजपा के राजीव भारद्वाज और कांग्रेस के आनंद शर्मा, जबकि हमीरपुर से केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के सामने कांग्रेस के सतपाल रायजादा हैं.

Tags: Exit poll, Hamirpur himachal pradesh lok sabha election, Kangana Ranaut, Kangra lok sabha election, Loksabha Election 2024, Loksabha Elections, Mandi lok sabha election, Shimla lok sabha election, Shimla News Today

Source link

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai