सिरोही जिले के आबूरोड मुख्य बाजार में पारसी चाल के व्यापारियों ने आमजन को लू लगने से बचाने के लिए निशुल्क छाछ पिलाने की पहल की. करीब 21 दिन से ये सेवा कार्य प्रतिदिन व्यापारी कर रहे है. व्यापारियों ने बताया कि पारसी चाल व्यापारी सेवा समिति के कुछ व्यापारियों ने मिलकर इस कार्य की शुरुआत की थी.










