विकासखण्ड बड़ेराजपुर में संकुल प्राचार्यों एवं संकुल समन्वयकों की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

बड़ेराजपुर, कोंडागांव। विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय बड़ेराजपुर में विकासखण्ड के समस्त संकुल प्राचार्यों एवं संकुल समन्वयकों की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक का नेतृत्व विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी (BEO) श्री विजय कुमार नाग एवं सहायक विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी (ABEO) श्री गजेन्द्र कुमार ठाकूर ने किया।
बैठक में शिक्षा विभाग की विभिन्न योजनाओं एवं विद्यालयों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। अधिकारियों ने साइकल वितरण, छात्रवृत्ति, ऑपरेशनल क्लास, परीक्षा परिणाम, पाठ्यपुस्तक वितरण, एक पेड़ माँ के नाम अभियान, जाति प्रमाण पत्र, गणवेश वितरण, शौचालय, किचन गार्डन, भवन की स्थिति, NMMS छात्रवृत्ति, मर्ज स्कूलों की ई-पोर्टल प्रविष्टि, विद्यालयों में प्रार्थना व्यवस्था, छात्र नामांकन, निर्माण कार्य, न्योता भोज तथा नेटवर्क समस्या सहित विभिन्न बिंदुओं पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
BEO श्री विजय कुमार नाग ने सभी संकुल प्राचार्यों एवं संकुल समन्वयकों को निर्देशित किया कि शासन की सभी योजनाओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित करें तथा विद्यालयों की शैक्षणिक गुणवत्ता में निरंतर सुधार लाएं। वहीं ABEO श्री गजेन्द्र कुमार ठाकूर ने सभी आवश्यक जानकारी समय पर उपलब्ध कराने एवं विभागीय कार्यों में लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।
बैठक में विकासखण्ड बड़ेराजपुर के सभी संकुल प्राचार्य एवं संकुल समन्वयक उपस्थित रहे। अधिकारियों ने सभी से समन्वय एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करते हुए शिक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने का आह्वान किया।

Leave a Comment